सूबाई हेडक्वार्टर में प्रेस कांफ्रेंस को खिताब करते हुए तेजस्वी ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि बिहार में 50 हज़ार पुलिस अहलकार की पोस्ट खाली पड़ी हैं.
Trending Photos
)
पटना: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) लीडर और बिहार के साबिक नायब वज़ीरे आला ने आज प्रेस कांफ्रेंस कर सूबे की नीतीश कुमार हुकूमत का घेरते हुए वादा है कि अगर बिहार में उनकी हुकूमत आती है तो वो 2 महीनों के अंदर 10 लाख नौजवानों को रोज़गार देंगे.
सूबाई हेडक्वार्टर में प्रेस कांफ्रेंस को खिताब करते हुए तेजस्वी ने आंकड़ों का हवाला देते हुए कहा कि बिहार में 50 हज़ार पुलिस अहलकार की पोस्ट खाली पड़ी हैं. उन्होंने बताया कि बिहार में एक लाख की आबादी पर 77 पुलिस अहलकार हैं जबकि नेशनल औसत के हिसाब से 144 पुलिस अहलकार होने चाहिएं.
इसके अलावा उन्होंने बताया कि सूबे में 1 लाख 25 हज़ार डॉक्टर्स जबिक कुल मिलाकर 2 लाख 50 हज़ार डॉक्टर्स और सपोर्टिंग स्टॉफ की ज़रूरत है. इसी तरह तालीम के शोबे में ढाई लाख टीचर्स और 66 फीसद पोस्ट जूनियर इंजीनियर की खाली पड़ी हुई हैं.
Zee Salaam LIVE TV