)
नई दिल्ली: आज की भाग-दौड़ भरी जिंदगी और खान-पान पहले से ही हमारे जिस्म को नुक्सान पहुंचा रही है. इसके अलावा हामारी बुरी आदतें भी हमें जल्द बुढ़ापे की तरफ ढकेलती हैं. बुरी आदतों की वजह से ही बाल सफेद होना, त्वाचा में जुर्रियां जैसी शिकायतें छोटी उम्र में नजर आने लगती हैं. एक्सपर्ट्स के मुताबिक अगर हम अपनी आदतों में कुछ सुधार कर लें तो एजिंग प्रोसेस की रफ्तार बहुत हद तक कम की जा सकती है. आइए जानतें हैं कि हम कौन सी आदतों को छोड़ कर जल्द बूढ़ा होने से बच सकते हैं.
1. खराब खान-पान
एक्सपर्ट्स के मुताबिक खराब खान-पान हमें जल्द ही बुढ़ापे की ओर ढकेल रहा है. आज कल प्रोसेस्ड फूड और फैटी फूड जैसी चीजें हमारी डाइट का बड़ा हिस्सा बनी हैं, जो हमें अस्वस्थ्य रखती हैं और बढ़ती उम्र की तरफ ले जाती है.
2. पूरी नींद न लेना
पूरी नींद नहीं लेना जल्द बूढ़े होने का एक बड़ा कारण है. इस पर यकीन नहीं करते. नौजवानों में अक्सर देखा गया है कि वह पर्याप्त नींद नहीं लेते हैं. इसके नुक्सान आगे चल कर नजर आते हैं.
3. स्ट्रेस
एक्सपर्ट बताते हैं कि किसी भी बात को लेकर परेशान होना और उसे बार-बार सोचने से इंसान बूढ़ा होता है. ज्यादा चिंता करने से इंसान दिमागी या जिस्मानी तौर से किसी बीमारी का भी शिकार होता है. तनाव (Stress) साइलेंट किलर है. आपको पता नहीं चलता लेकिन यह आपको धीरे-धीरे मारता है. अगर आप बहुत दिनों तक जवान बने रहना चाहते हैं तो ज्याद चिंता करने और परेशान होने से बचें.
4. स्मोंकिंग और ड्रिंकिंग
चिंता या बेचैनी से बचने के लिए लोग स्मोकिंग और ड्रिकिंग और तंबाकू खाने लगते हैं. ये आदतें युवा पीढ़ी में ज्यादा नजर आती हैं. इसका लगातार इस्तेमाल इंसानों को तेजी से बुढ़ापे की ओर ढकेलता है. स्मोकिंग दिमाग और वजन से जुड़ी समस्याओं को बढ़ाकर एज फैक्टर पर असर डालती है.
5. एक्टिव न रहना
एक्सरसाइज न करना, लंबे वक्त तक बैठे या लेटे रहना और अपने जिस्म को एक्टिव न रखने से हमारे जिस्म पर सीधा असर पड़ता है. एक्सपर्ट्स का कहना है कि अगर हम एक्टिव नहीं रहते हैं तो बीमारियां हमारे जिस्म को जल्दी पकड़ती हैं. एक्सरसाइज नहीं करने से हमारे जिस्म पर बायोलॉजिकल, साइकोलॉजिकल और फिजिकल तीनों तरह से प्रभाव होते हैं.
नोट: यह लेख सिर्फ जानकारी और जारूकता के लिए लिखा गया है. अगर आपको ऊपर दी गई किसी भी बीमारी के बारे में ज्यादा जानकारी चाहिए तो अपने डॉक्टर से मिलें.