Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam708336

कानपुर एनकाउंटर का अहम मुल्ज़िम विकास दुबे उज्जैन से हुआ गिरफ्तार

उसे सबसे पहले महाकाल मंदिर के गार्ड ने पहचाना. उसके बाद उसने पुलिस को इस बात की इत्तेला दी. बता दें कि उसकी तलाश पांच राज्यों की पुलिस कर रही थी.

कानपुर एनकाउंटर का अहम मुल्ज़िम विकास दुबे उज्जैन से हुआ गिरफ्तार

नई दिल्ली: कानपुर एनकाउंटर का अहम मुल्ज़िम विकास दुबे उज्जैन से गिरफ्तार हो गया. वह मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकाल का दर्शन कर बाहर निकला ही था कि उसे गिरफ्तार कर लिया गया. उसे सबसे पहले महाकाल मंदिर के गार्ड ने पहचाना. उसके बाद उसने पुलिस को इस बात की इत्तेला दी. बता दें कि उसकी तलाश पांच राज्यों की पुलिस कर रही थी.

इससे पहले आज सुबह इटावा पुलिस और STF ने मिलकर विकास दुबे के एक और साथी रणवीर उर्फ बउवन को भी एनकाउंटर में मार गिराया है. इसके अलावा फरीदाबाद में विकास दुबे की मदद करते हुए पकड़ा गया उसके गैंग का साथी प्रभात मिश्रा भी पुलिस कस्टडी से भागने की कोशिश में मारा गया.

Zee Salaam Live TV

TAGS

Trending news