कस्बा दुनका में उनका एक अस्पताल चलता है. मुल्ज़िम से पूछताछ में सह रुखी मुहब्बत (त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग) का मामला सामने आया है.
Trending Photos
)
बरेली: बरेली के शाही थाना इलाके के कस्बा दुनका में हिंदू युवा वाहिनी के जिला नायब सद्र (उपाध्यक्ष) डॉ. संजय सिंह के चाकुओं से गोदकर कत्ल के मामले में पुलिस ने एनकाउंटर के बाद मुल्ज़िम इमरान को गिरफ्तार कर लिया है.
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि डॉ. संजय सिंह धनेटा-शीशगढ़ रोड से सटे आनंदपुर गांव के रहने वाले थे. कस्बा दुनका में उनका एक अस्पताल चलता है. मुल्ज़िम से पूछताछ में सह रुखी मुहब्बत (त्रिकोणीय प्रेम प्रसंग) का मामला सामने आया है.
एसएसपी के मुताबिक मुल्ज़िम इमरान और डॉ. संजय सिंह का एक ही लड़की से प्यार चल रहा था. इमरान ने इसी जलन में संजय सिंह भदौरिया का कत्ल कर दी. पुलिस हल पहलू को नज़र में रखते हुए मामले की जांच कर रही है. मुल्ज़िम को मजिस्ट्रेट अदालत में पेश करने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.
बता दें कि जुमेरात की सुबह हिन्दू युवा वाहिनी के ज़िला नायब सद्र डॉ. संजय सिंह का चाकुओं से गोदकर बेरहमी से कत्ल कर दिया गया था. दुनका कस्बे मौजूद अस्पताल अहाते के अंदर संजय सिंह की खून से लथपथ लाश मिली. उनके पेट व गर्दन पर चाकुओं से कई वार किए गए थे.
जानकारी मिलने पर पुलिस और फॉरेंसिक एक्सपर्ट्स की टीम वारदात वाली जगह पर पहुंची और सबूत इकट्ठा किए. पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाला तो, उसमें पूरी वारदात कैद थी. इस बुनियाद पर पुलिस ने अपनी जांच शुरू की और 6 घंटों के अंदर कत्ल के मुल्ज़िम इमरान को गिरफ्तार कर लिया.
Zee Salaam LIVE TV