Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1660874

Jammu Kashmir: सेना की गाड़ी में लगी आग, चार जवान शहीद

Jammu Kashmir: जम्मू-कश्मीर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. रिपोर्ट्स के अनुसार सेना की एक गाड़ी में आग लग गई है. जिसमें चार जवानों की मौत हो गई है. पढ़ें पूरी खबर

Jammu Kashmir: सेना की गाड़ी में लगी आग, चार जवान शहीद

Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है. यहां पुंछ-जम्मू नेशनल हाईवे पर सेना की गाड़ी में भयानक आग लग गई. इस हादसे में सेना के 4 जवान शहीद हो गए है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार ये हादसा भाटादूडियां इलाके में हुआ है. जानकारी मिलते ही सेना के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे और फिलहाल मामले की जांच की जा रही है.

घटना का वीडयो हो रहा है वायरल

इस घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. जिसमें कुछ सेना के जवान खड़े दिख रहे हैं वहीं कुथ दूसरे लोग हैं जो जल्दी गाड़ी को बुझाने की कोशिशों में लगे हैं. अभी इस मामले में भारतीय सेना की ओर से कोई बयान नहीं आया है. 

कैसे हुआ हादसा

इतना बड़ा हादसा कैसे पेश आया ये जांच के बाद ही साफ हो पाएगा. जम्मू-कश्मीर पुलिस की ओर से इस मामले की जांच की जाएगी जिसके बाद पता चल पाएगा ि आखिर गाड़ी में आग कैसे लगी. अभी इस अग के मरने वाले जवानों के नाम भी साफ नहीं हो पाए हैं. आधिकारिक जानकारी आने के बाद ही सब कुछ साफ हो पाएगा. जम्मू कश्मीर पुलिस और सेना का इस मसले पर बयान आना बाकि है.

खबर अपडेट की जा रही है.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news