Kannauj में एक मां ने अपने बच्चों को मौत के घाट उतारा, खुद को भी लगाई फांसी!
Advertisement

Kannauj में एक मां ने अपने बच्चों को मौत के घाट उतारा, खुद को भी लगाई फांसी!

 इलाके के खलगपुरवा निवासी विनय कुमार यादव उर्फ गोविंद की 25 वर्षीय पत्नी विनीता की लाश आज सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी से लटकती पाई गई।

Kannauj में एक मां ने अपने बच्चों को मौत के घाट उतारा, खुद को भी लगाई फांसी!

नई दिल्ली: कन्नौज ज़िले के ठठिया इलाके में कथित तौर पर एक मां ने अपने दो बच्चों को गला दबाकर मार डाला फिर खुद फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। अपर पुलिस अधीक्षक डॉक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि ठठिया थाना इलाके के खलगपुरवा निवासी विनय कुमार यादव उर्फ गोविंद की 25 वर्षीय पत्नी विनीता की लाश आज सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी से लटकती पाई गई। वहीं बिस्तर पर उसके दो बच्चे लल्ला और बउवा मृत पाए गए। जिनमे से एक की उम्र चार साल और दूसरे की उम्र आठ साल थी।

यह भी पढ़ें: कैप्टन ने दिया बड़ा बयान, कहा- अब कांग्रेस में नहीं रहूंगा, BJP को लेकर कही बड़ी बात

उन्होंने बताया कि विनय बुधवार को डेंगू से पीड़ित अपनी बहन सरिता को इलाज के लिए कानपुर ले गया था। घर पर उसकी पत्नी विनीता, दोनों बच्चे और परिवार के अन्य लोग थे। रात में विनीता अपने दोनों बच्चों को लेकर कमरे में चली गई। परिवार के लोग भी सो गये। जब गुरुवार की सुबह विनीता नहीं उठी तो ननद कल्पना और प्रियंका ने खिड़की से देखा तो बिस्तर पर बच्चों के लाशें थी और विनीता फांसी के फंदे पर लटकी हुई थी।

कुमार ने बताया कि शोरगुल सुनकर आसपास के लोग इकट्ठे हो गए। फिर एक शख्स खिड़ कर अदर घुसा और उसने दरवाज़ा खोला। घटना के बाद मौके पर पहुंचे पुलिस क्षेत्राधिकारी दीपक दुबे का कहना है कि ऐसा लगता है कि विनीता घरेलू कलह से दुखी थी और इससे तंग आकर उसने पहले अपने बच्चों की गला दबाकर हत्या कर दी और बाद में खुद फांसी लगा ली।

Zee Salaam Live TV

Trending news