Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam675263
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंपिछले 24 घंटे में हिंदुस्तान में सामने आए 1,993 पॉजिटिव मामले: वज़ारते सेहत

पिछले 24 घंटे में हिंदुस्तान में सामने आए 1,993 पॉजिटिव मामले: वज़ारते सेहत

वज़ारते सेहत के ज्वॉइंट सेक्रेट्री लव अग्रवाल ने कहा कि पिछले 24 घंटे में 564 मामले ठीक हो चुके हैं, जिससे ठीक होने वालों की कुल तादाद 8,888 हो चुकी है, हमारा रिकवरी रेट 25.37% हो चुका है

पिछले 24 घंटे में हिंदुस्तान में सामने आए 1,993 पॉजिटिव मामले: वज़ारते सेहत

नई दिल्ली: वज़ारते सेहत की ओर से की गई प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए कहा कि पिछले 24 घंटे में हिंदुस्तान में 1,993 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, जिससे कुल मामले 35,043 हो गई है, इसमें से 25,007 मामले एक्टिव हैं 

वज़ारते सेहत के ज्वॉइंट सेक्रेट्री लव अग्रवाल ने कहा कि पिछले 24 घंटे में 564 मामले ठीक हो चुके हैं, जिससे ठीक होने वालों की कुल तादाद 8,888 हो चुकी है, हमारा रिकवरी रेट 25.37% हो चुका है

इम्पावर्ड ग्रुप-3 के चेयरमेन पी. डी. वाघेला ने कहा कि मौजूदा वक्त में 35 लाख RT-PCR किट की मांग है. ICMR ने 21.35 लाख किट के लिए ऑर्डर दिया है. हमें अब तक 13.75 लाख किट मिले हैं.हमारे पास 4 लाख से ज्याजदा ऑक्सीजन सिलेंडर मौजूद हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

उन्होंने कहा कि 1 लाख से ज्यादा ऑक्सीजन सिलेंडरों के ऑर्डर दिए गए हैं. औद्योगिक ऑक्सीजन को मेडिकल ऑक्सीजन में भी बदलाव किया जा रहा है. हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन (HCQ) का प्रोडक्शन 12.23 करोड़ टैबलेट से बढ़कर 30 करोड़ टैबलेट हो गया है. कुल 16 करोड़ HCQ टैबलेट बाजार में जारी किए गए हैं.

वज़ारते दाखिला की ओर से कहा गया कि प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के के अलावा भी खाद्यान का आवंटन किया गया था उसके तहत 62 लाख टन गेंहू और चावल भारतीय खाद्य निगम से लिफ्ट किया गया है.ज्वॉइंट सेक्रेट्री  पुण्या सलिला श्रीवास्तव  पुण्या सलिला श्रीवास्तव ने कहा कि सभी रियासतों को खत लिखकर आदेश दिए गए हैं
 
लॉकडाउन के चलते अलग रियासतों में फंसे माइग्रेंट मजदूर , स्टुडेंट्स और दूसरे लोगों को लेकर वज़ारते दाख़िला की ओर से जारी गाइडलाइंस के बारे में बताते हुए कहा कि मरकज़ी हुकूमत ने फंसे हुए लोगों को ट्रेन से जाने की इजाज़त दी है.रियासती हुकूमतें रेलवे बोर्ड से राब्ता कर योजना बनाएं.

वज़ारते दाखिला ने कहा कि ज़रूरी सामान वाले ट्रकों को पास की ज़रूरत नहीं है. ज़रूरत मंदों को खाना और सूखा राशन दिया जा रहा है. ज़रूरी चीजों की लगातार सप्लाई जारी है. ज़रूरतमंद लोगों को मास्क औऱ सैनिटाइज़र दिए जा रहे हैं. कोरोना से इस जंग में CRPF, CISF के जवान भी मदद कर रहे हैं. BSF पूर्वी सीमा से सटे गांवों में ज़रूरत वाली चीजें मुहैया करा रही है.

Watch Zee Salaam Live TV

 

TAGS

Trending news