Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2667418
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंUP: दोस्त ने राम मनोहर को बना दिया मुनव्वर, फिर बहन से करवा दी शादी; 4 गिरफ्तार

UP: दोस्त ने राम मनोहर को बना दिया मुनव्वर, फिर बहन से करवा दी शादी; 4 गिरफ्तार

Fatehpur News: उउत्तर प्रदेश के फतेहपुर जिले से धर्म परिवर्तन का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां एक हिंदू व्यक्ति का नाम बदलकर मुस्लिम नाम रख दिया गया. अब इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है.

UP: दोस्त ने राम मनोहर को बना दिया मुनव्वर, फिर बहन से करवा दी शादी; 4 गिरफ्तार

Fatehpur News: यूपी के फतेहपुर जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है. जहां एक हिंदू युवक का नाम राम मनोहर से बदलकर मुनव्वर रख दिया गया. इसके बाद युवक की शादी एक मुस्लिम लड़की से करा दी गई. लड़के की शादी की खबर जब परिवार वालों तक पहुंची तो हंगामा मच गया और जब लड़के के परिवार वाले लड़की के घर पहुंचे तो लड़की पक्ष के लोगों ने उन्हें धमकाकर घर से निकाल दिया. अब इस मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है. 

पुलिस ने लड़की के पिता-भाई और एक मौलवी समेत 4 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है. यह मामला सामने आने के बाद पुलिस ने 4 लोगों के खिलाफ धर्म परिवर्तन अधिनियम समेत कई धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था और मामले की जांच शुरू कर दी थी.

लड़के के पिता ने किया बड़ा दावा
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, यह पूरा मामला फतेहपुर जिले के  हथगाम थाना क्षेत्र के भैरमपुर नोहिया गांव का है. लड़के के पिता रामप्रसाद ने दावा किया है कि  उसका बेटा राम मनोहर चार-पांच साल पहले काम के लिए हरिद्वार गया था. वहां वह बाजार में काम करने लगा. इसी दौरान उसकी मुलाकात फतेहपुर जिले के मलवा थाना क्षेत्र के मीरपुर कुरैस्ती गांव निवासी हकीम शाह के बेटे तौफीक से हुई थी. बाद में दोनों की दोस्ती हो गई और एक दूसरे के घर आने जाने लगे. पिता का इल्जाम है कि  इसी बीच तौफीक ने राम मनोहर को अपनी बहन से शादी करने का झांसा दिया. इसके बाद राम मनोहर और लड़की घर आते-जाते समय मोबाइल पर एक-दूसरे से बात करने लगे.

Add Zee News as a Preferred Source

धर्म परिवर्तन कराकर पिता को दी धमकी
उन्होंने आगे बताया कि जब कई दिनों तक राम मनोहर का फोन परिजनों के पास नहीं आया तो उन्हें चिंता हुई. परिजन 27 फरवरी को शाम करीब 4 बजे तौफीक के घर मीरपुर कुरैस्ती पहुंचे. जहां, तौफीक और उसके पिता हाकिम ने रिश्तेदार इम्तियाज और मौलवी आजम खां के साथ मिलकर राम मनोहर को बंधक बना लिया और उसका धर्म परिवर्तन करा दिया. इसके बाद तौफीक ने राम मनोहर को धमकाकर मुनव्वर बना लिया और उसकी बहन का निकाह उससे करा दिया. गाली-गलौज और जानमाल की धमकी भी दी और कहा कि मैंने तुम्हारे बेटे का धर्म परिवर्तन करा दिया है, जो करना है कर लो.

TAGS

Trending news