)
नई दिल्ली: आयकर विभाग ने कर-वंचना के मामले में अग्रणी दोपहिया विनिर्माता हीरो मोटोकॉर्प के कई परिसरों पर छापेमारी की है. अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि हीरो मोटोकॉर्प समूह के चेयरमैन एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी पवन मुंजाल और अन्य प्रवर्तकों के कार्यालय एवं आवासीय परिसरों पर छापे मारे गए हैं. छापे की यह कार्रवाई गुरुग्राम, दिल्ली और अन्य शहरों में स्थित परिसरों पर की जा रही है.
आयकर विभाग के अधिकारियों की टीम कंपनी और उसके प्रवर्तकों के वित्तीय दस्तावेजों एवं अन्य कारोबारी लेनदेन पर गौर कर रही है.
छापेमारी के साथ ही कंपनी के शेयरों में बड़ी गिरावट की खबर
साथ-साथ हीरो मोटोकॉर्प के चेयरमैन पवन मुंजाल के गुड़गांव स्थित घर और दफ्तर पर भी इनकम टैक्स डिपार्टमेंट के छापे पड़ रहे हैं. पवन मुंजाल से संबंधित कई परिसरों पर आयकर विभाग की टीम खोजबीन कर रही है. डॉक्यूमेंट्स को कब्जे में लिया जा रहा है और इस खबर के बाद कंपनी के शेयरों में बड़ी गिरावट देखी जा रही है.
Zee Salaam Live TV: