)
IND vs SL: भारत ने श्रीलंका के खिलाफ दूसरे टी20 मैच में जीत हासिल की. इस जीत के साथ ही भारत ने 3 टी20 की सीरीज में 2-0 से बढ़त हासील कर ली. लेकिन इसी बीच एक परेशान करने वाली खबर आ रही है. जानकारी के मुताबिक, भारत के विकेटकीपर बल्लेबाज इशान किशन (Ishan Kishan) भी अस्पताल में भार्ती कराया गया है.
दरअसल, पिछले मैच के दौरान एक खतरनाक बाउंसर (Bouncer) इशान किशन (Ishan Kishan) के हेलमेट पर जा लगी थी. गेंद ने उनके कनपट्टी के पास हेलमेट को हिट किया था, जिसके बाद कुछ वक्त के लिए मैच रूक भी गया था, हालांकि तेज बाउंसर लगने के बाद उन्होंने बल्लेबाजी की, मगर खराब शॉट खेलकर अपना विकेट गंवा दिया.
जानकारी के मुताबिक, सलामी बल्लेबाज को कांगड़ा के फोर्टिस अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया है. एडमिट होने के बाद उनके चोट का स्कैन किया गया और फिर बाद में उन्हें एहतियात के तौर पर नॉर्मल वार्ड में भर्ती कराया गया है.
Zee Salaam Live TV: