)
नई दिल्ली: वज़ारते दाखिला (Home Ministry) ने यौमे आज़ादी (Independence Day) के मौके पर मिलने वाला गैलेंट्री अवार्ड्स यानी मुल्क के बहादुरी का ऐलान कर दिया है. इस फहरिस्त में जम्मू-कश्मीर पुलिस को आला (top) मकाम मिला है तो दूसरे मकाम पर सीआरपीएफ (CRPF) ने कब्ज़ा जमाया है वहीं तीसरे मकाम पर उत्तर प्रदेश (UttarPradesh) की पुलिस है.
वज़ारते दाखिला के ज़रिए जारी की गई फहरिस्त में जम्मू-कश्मीर पुलिस को सबसे ज्यादा 81 वीरता पदक मिले हैं जबकि सीआरपीएफ को 55, उत्तर प्रदेश पुलिस को 23, दिल्ली पुलिस को 16 और महाराष्ट्र पुलिस को 14 मेडल मिलेंगे. इसके अलावा झारखंड पुलिस को 12, असम को पांच, उत्तराखंड को 4, छत्तीसगढ और अरूणाचल को तीन -तीन, तेलंगाना को दो और बीएसएफ को एक वीरता पदक मिला है।
वज़ारते के ज़रिए जारी की गई फहरिस्त में कुल 215 पुलिस अहलकारों को इनकी बहादुरी के लिए पुलिस मेडल के लिए मुंतखब किया गया है. वहीं, 631 लोगों को मेट्रीटोरियस सर्विस (Meritorious service) के लिए मेडल दिया जायेगा.
Zee Salaam LIVE TV