)
नई दिल्ली: 74वें यौमे आज़ादी के लिए लाल किले पर लगभग सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली गई हैं. इस साल कोरोना के खतरे के देखते हुए इस साल पिछले सालों के मुकाबिले काफी तब्दीली देखने को मिली है. इस बार यहां सोशल डिस्टेंसिंग का खास ख्याल रखा गया है. जिसके चलते सीटिंग अरेंजमेंट को भी पूरी तरह से बदल दिया गया है.
जानकारी के मुताबिक इस बार कुर्सियों के बीच 1 मीटर का फासला रखा गया है. इसके अलावा वो सभी मकामात जहां वज़ीरे आज़म नरेंद्र मोदी के हाथ रखने के इम्किनात हैं, उन जगहों पर वायरस को रोकने के लिए खास तरह की कोटिंग की गई है.
यौमे आज़ादी के मौके पर सिक्योरिटी में सेंध ना लगा पाए इस बात की भी पूरी तैयारी की गई है. सिक्योरिटी फोर्सेज़ लगातार पूरे अहाते की जांच कर रही हैं. उन्होंने बताया कि सिक्योरिटी फोर्सेज़ के सामने इस बार एक नया चैलेंज यह भी है तमाम लोग जो प्रोग्राम में हिस्सा लेने के लिए आएंगे वो मास्क पहनकर ही पहुंचेंगे. ऐसे में सिक्योरिटी यकीनी करना एक बड़ी चुनौती है.
Zee Salaam LIVE TV