Independence Day Uttar Pradesh: सरकार की तरफ से जारी फरमान में कहा गया है कि इस मौके पर सभी स्कूल-कॉलेजों और संस्थानों पर सफाई का कार्यक्रम आयोजित होगा.
Trending Photos
)
लखनऊ: स्वतंत्रता दिवस 2022 (Independence Day) को लेकर योगी सरकार ने बड़ा फैसला लिया है. सरकार ने फरमान जारी किया है कि दिवस के मौके पर इस साल पूरे उत्तर प्रदेश में कहीं कोई 'छुट्टी' नहीं रहेगी. इसका मतलब ये है कि स्वतंत्रता के मौके पर राज्य में किसी भी स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी, सरकारी या गैर सरकारी दफ्तर और बाजार बंद नहीं रहेगा, बल्कि सब खुला रहेगा.
दरअसल, आजादी के 75 साल पूरे होने के मौके पर आजादी का अमृत महोत्सव को लेकर पूरे देशभर में जश्न मनाया जा रहा है. इसी कड़ी में यूपी हुकूमत ने ये फैसला किया है कि राज्य में स्वतंत्रता दिवस के मौके पर कोई स्कूल, कॉलेज या दफ्तर बंद नहीं रहेगा.
सरकार की तरफ से जारी फरमान में कहा गया है कि इस मौके पर सभी स्कूल-कॉलेजों और संस्थानों पर सफाई का कार्यक्रम आयोजित होगा और 11 से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह मनाया जाएगा. इस मौके पर सभी घरों, सरकारी, गैर सरकारी दफ्तरों और संस्थानों में अवामी जगहों पर तिरंगा फहराया जाएगा.
स्वतंत्रता दिवस 2022 (Independence Day) पर उत्तर प्रदेश में 'छुट्टी' नहीं रहेगी. मतलब, स्वतंत्रता दिवस पर उत्तर प्रदेश में कोई भी स्कूल, कॉलेज, यूनिवर्सिटी, सरकारी या गैर सरकारी दफ्तर और बाजार बंद नहीं रहेगा. आजादी के 75 साल पूरे होने के मौके पर देशभर में जश्न मनाया जा रहा है. इसी कड़ी में यूपी सरकार ने यह फैसला लिया है. सीएम योगी ने राज्य के लोगों के अपील की है कि तमाम लोग अपने घरों में राष्ट्रीय ध्वज फहराएं. ‘हर घर तिरंगा’ कार्यक्रम से लोगों को जोड़ने की जरूरत है. इसके साथ ही युवाओं के लिए ‘सेल्फी विद तिरंगा’ कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना चाहिए.
गौरतलब है कि 2 जुलाई 2022 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में उनके सरकारी आवास पर अमृत महोत्सव के हवाले से बैठक हुई थी, जिसमें इस मामले को लेकर पूरी चर्चा हुई थी. इस मौके पर सीएम योगी ने संस्कृति विभाग के सामुदायिक रेडियो जयघोष के थीम सांग और हर घर तिरंगा कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन भी किया था.
ये भी पढ़ें: बुलंदशहर: मस्जिद में नमाज़ पढ़ने गए शख्स का गोली मारकर कत्ल, बुर्का पहनकर आए थे हमलावर
ये वीडियो भी देखिए: CM ममता बनर्जी दार्जिलिंग में बना रही हैं मोमोस, खूब वायरल हो रहा VIDEO