)
India Pakistan News: भारत और पाक के बीच जंग के हालात बने हुए हैं. दोनों तरफ से पिछले 7 मई की रात से ड्रोन और मिसाइलों से हमले किए जा रहे हैं. हालां कि भारत के तरफ से लगभग सभी पाकिस्तानी हमले को नकाम कर दिया जा रहा है. इसी कड़ी में बिते जुमे की रात पाकिस्तान के तरफ से ड्रोन हमले किए गएं, जिसके बाद भारत ने भी जवाबी हमला करते हए पाकिस्तान के 6 महत्वपूर्ण एयरबेस पर सफलता के साथ हमला किया है, और पाकिस्तान के रडार सिस्टम, ड्रोन लॉन्च करने की सुविधा को भी नष्ट कर दिया गया है. इस बात की जानकारी एक आर्मी स्रोत ने दी है.
गुजिश्ता रात भारत ने पाकिस्तान के रफीकी, सुक्कुर, मुरीद, चुनिया, चकलाला और रहीम यार खान में मौजूद पाकिस्तानी वायुसेना के ठिकानों पर सटीक हमले किए हैं. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पसरूर में रडार साइट और सियालकोट एविएशन बेस जैसे पाकिस्तान के मिलिट्री इंफ्रास्ट्रक्चर को भी निशाना बनाया गया.
PAF की सबसे मजबूत एयरबेस हुआ तबाह !
सिक्योरिटी एक्सपर्ट ने बताया है कि रावलपिंडी में चकलाला एयरबेस पाकिस्तान के सबसे संवेदनशील एयरबेस में से एक माना जाता है, क्योंकि यह इस्लामाबाद से सिर्फ 10 किलोमीटर दूर स्थित है. यह बेस वीआईपी और पीएएफ दोनों ऑपरेशन को संभालताहै. चकलाला पर हमला एक तरह से भारत की ओर से दी गई चेतावनी है कि पीएएफ की सबसे मजबूत संपत्ति तक भी भारत आसानी से हमला कर सकता है.
अब पाकिस्तान नहीं भेज पाएगा ड्रोन !
वहीं, चकवाल में मुरीद एयरबेस पर पाकिस्तान की ड्रोन लॉन्च सुविधाओं को निष्क्रिय करने के लिए, भारतीय वायु सेना ने शुक्रवार की रात मिसाइलों का इस्तेमाल किया, ताकि उन ठिकानों को निशाना बनाया जा सके. बाता दें कि इन मुरीद एयरबेस का इस्तेमाल पिछले दो दिनों में PAF द्वारा भारत के खिलाफ सैकड़ों लड़ाकू ड्रोन लॉन्च करने के लिए किया गया था.
सिंध में मौजूद सुक्कुर एयरबेस को PAF की संपत्तियों में सबसे हाईटेक माना जाता है. भारत ने इन एयरबेस को भी गिजुश्ता रात निशाना बनाया है. बात दें कि यह एयरबेस F-16, JF-17 जेट और SAAB 2000 एयरबोर्न अर्ली वार्निंग एंड कंट्रोल सिस्टम (AEW&CS) के लिए एक स्टेशन के रूप में काम करता है.