Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2733632
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंभारत ने की पाकिस्तान पर डिजिटल स्ट्राइक, प्रोपेगेंडा फौज को किया ढेर, 16 Youtube Channels सस्पेंड

भारत ने की पाकिस्तान पर डिजिटल स्ट्राइक, प्रोपेगेंडा फौज को किया ढेर, 16 Youtube Channels सस्पेंड

India Bans Pakistani Youtube Channels: पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान के दुष्प्रचार पर भारत ने डिजिटल प्रहार किया है. भारतीय सरकार ने पाकिस्तान के झूठ फैलाने वाले यूट्यूब चैनल्स और सोशल मीडिया अकाउंट्स को बैन कर दिया है.

फाइल फोटो
फाइल फोटो

India Bans Pakistani Youtube Channels: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान भारत के खिलाफ प्रोपेगेंडा चला रहा है और उसने कुछ सोशल मीडिया हैंडल के जरिए पहलगाम हमले को लेकर गलत जानकारी फैलाना शुरू कर दिया है. यानी उसने प्रोपेगेंडा वॉर शुरू कर दिया है, ताकि भारत का माहौल खराब किया जा सके. कुछ पाकिस्तानी न्यूज चैनल और यूट्यूबर इस प्रोपेगेंडा का हिस्सा बनकर भारत को बदनाम करने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन भारत सरकार ने ऐसा कदम उठाया है कि इन सभी चैनलों का प्रोपेगेंडा बेकार हो गया है. 

क्या है पूरा मामला
दरअसल, भारत ने 16 न्यूज चैनल और यूट्यूब चैनल को भारत में बैन कर दिया है.  भारतीय अधिकारियों ने पाकिस्तान के इन न्यूज चैनल्स और यूट्यूब चैनल्स पर एक्शन लिया और इन चैनल्स को बैन कर दिया. भारत ने यह कदम उठाते हुए कहा कि पाकिस्तान का यह प्रयास सिर्फ भारत में नफरत और भेदभाव फैलाने के लिए था, जो कि पूरी तरह से अस्वीकार्य है.

fallback

Add Zee News as a Preferred Source

इंडिया ने किया पाकिस्तान पर सोशल मीडिया प्रहार
गौरतलब है कि 22 अप्रैल 2025 को जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में बड़ा आतंकी हमला हुआ. आतंकियों ने टूरिस्ट बस को निशाना बनाया, जिसमें 9 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हुए. हमले के पीछे पाकिस्तान समर्थित आतंकियों का हाथ माना जा रहा है. इस हमले ने पूरे देश को हिला कर रख दिया. सरकार ने कड़ा रुख अपनाते हुए पाकिस्तान के खिलाफ कई सख्त फैसले लिए और सोशल मीडिया पर चल रहे पाकिस्तान के प्रोपेगेंडा को भी बंद करवा दिया. 

पहलगाम हमले के बाद भारत ने लिए हैं बड़े फैसले
वहीं, भारत ने ऐतिहासिक सिंधु जल संधि को सस्पेंड कर दिया है. यानी अब भारत पाकिस्तान को अपनी नदियों का पानी रोक सकता है. यह पाकिस्तान के लिए बहुत बड़ा झटका है क्योंकि उसकी खेती और पानी की सप्लाई का एक बड़ा हिस्सा इसी पर निर्भर है. साथ ही भारत में रह रहे पाकिस्तानी नागरिकों को देश छोड़ने का अल्टीमेटम दिया गया है. कई पाकिस्तानी नागरिकों के वीज़ा रद्द किए जा रहे हैं और उन्हें जल्द से जल्द अपने देश लौटने का कहा गया है.

TAGS

Trending news