)
नई दिल्ली: हिंदुस्तान में कोरोना वायरस बहुत तेज़ी अपने पैर पसार रहा है. हर रोज़ 10 हज़ार के करीब नए मरीज़ सामने आ रहे हैं और मरने वालों की तादाद रोज़ 300 करीब आ रही है. इसी के चलते हिंदुस्तान अब दुनिया सबसे ज्यादा मुतास्सिर होने वाला चौथा मुल्क बन गया है. यह जानकारी 'वर्ल्डमीटर' (Worldmeter) में दी गई है.
वज़ारते सेहत के मुताबिक हिंदुस्तान में कुल मरीज़ों की तादाद 297535 पहुंच गई है. जिनमें से 147195 लोग ऐसे हैं जो ठीक हो गए हैं और अस्पताल से छुट्टी करके अपने घर चले गए हैं. जिसके बाद एक्टिव मरीज़ों की तादाद 141842 रह गई है. साथ ही मरने वालों की कुल तादाद भी बढ़कर 8498 पहुंच गई है.
वहीं अगर बात गुज़िश्ता 24 घंटो की बात करें तो 10,956 नए मरीज़ सामने आए हैं. जबकि 396 लोगों की मौत हुई है.
Zee Salaam Live TV