वज़ारते सेहत मुताबिक गुज़िश्ता 24 घंटो में 9887 नए मामले आने के बाद कुल मरीज़ों की तादाद 2,36,657 पहुंच गई है.
Trending Photos
)
नई दिल्ली: हिंदुस्तान में कोरोना वायरस फैलता ही जा रहा है और अब हिंदुस्तान दुनिया भर कोरोना से सबसे ज्यादा मुतास्सिर होने वाला छठा मुल्क बन गया है. अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के आंकड़ों के मुताबिक, अमेरिका, ब्राजील, रूस, स्पेन और ब्रिटेन के बाद कोरोना वायरस से सबसे ज्यादा मुतास्सिर मुल्कों की सूची में हिंदुस्तान अब छठे मकाम पर आ गया है.
बता दें कि गुज़िश्ता कुछ दिनों में हिंदुस्तान में कोरोना के मामले में तेज़ी से इज़ाफा देखने को मिल रहा है और हर दिन एक नया रिकॉर्ड कायम रहा है. वज़ारते सेहत मुताबिक गुज़िश्ता 24 घंटो में 9887 नए मामले आने के बाद कुल मरीज़ों की तादाद 2,36,657 पहुंच गई है.
इन 2,36,657 लोगों में 1,14,073 लोग ऐसे हैं जो ठीक हो गए हैं और अस्पताल से छुट्टी करके अपने घर चले गए हैं. जिसके बाद एक्टिव मरीज़ों की तादाद 115942 रह गई है. वहीं अगर मरने वालों की बात करें तो गुज़िश्ता 24 घंटों में 294 लोगों की मौत हुई. जिसके बाद यह मरने वालों की कुल तादाद भी बढ़कर 6642 पहुंच गई है.
Zee Salaam Live TV