Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam697503
Zee SalaamZee Salaam आलमी ख़बरेंहिंदुस्तान 8 वीं बार बना UNSC का गैर-मुस्तकिल मेंबर, 192 में से मिले 184 वोट

हिंदुस्तान 8 वीं बार बना UNSC का गैर-मुस्तकिल मेंबर, 192 में से मिले 184 वोट

बता दें कि इकवामे मुत्तहिदा (UN) का सबसे अहम अंग है सलामती कौंसिल, जो कि पूरी दुनिया में ताकती तवाज़ुन बनाकर रखता है. इस कौंसिल में कुल 15 मुल्क शामिल हैं

फाइल फोटो
फाइल फोटो

नई दिल्ली: हिंदुस्तान जुमेरात को इकवामे मुत्तहिदा सलामती कौंसिल का गैर-मुस्तकिल मेंबर मुंतखब किया गया है. एशिया-पैसेफिक ज़िमरे में हिंदुस्तान को यह ज़िम्मेदारी आठवीं मिली है. इससे पहले साल  इसके पहले 1950-51, 1967-68, 1972-73, 1977-78, 1984-85, 1991-92 और 2011-12 में हिंदुस्तान यह जिम्मेदारी निभा चुका है. 

इकवामे मुत्तहिदा हिंदुस्तान के मुस्तकिल नुमाइंदे टीएस त्रिमूर्ति ने ट्वीट के ज़रिए से इस बात की जानकारी दी. उन्होंने लिखा कि मेंबर मुल्कों ने हिंदुस्तान को भारी हिमायत देते हुए 2021-22 तक के लिए यूएनएससी का गैर-मुस्तकिल मेंबर मुंतखब किया है. हिंदुस्तान को 192 में से 184 वोट मिले हैं.

बता दें कि इकवामे मुत्तहिदा (UN) का सबसे अहम अंग है सलामती कौंसिल, जो कि पूरी दुनिया में ताकती तवाज़ुन बनाकर रखता है. इस कौंसिल में कुल 15 मुल्क शामिल हैं जिनमें से पांच मुल्कों को मुस्तकिल सदस्य्ता प्राप्त है. इन देशों में अमेरिका, रूस, फ्रांस, ब्रिटेन और चीन हैं. इसके अलावा  दस दीगर मुल्को को सलामती कौंसिल की गैर-मुस्तकिल रुकनियत हासिल है और इन्हीं मुल्कों के साथ अब हिंदुस्तान भी सलामती कौंसिल का हिस्सा बन गया है.

Add Zee News as a Preferred Source

TAGS

Trending news