Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam834176
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंड्रैगन फ्रूट बना कमलम: इसका 1 पौधा देता है 25 साल तक फल, जानें इसके फायदे

ड्रैगन फ्रूट बना 'कमलम': इसका 1 पौधा देता है 25 साल तक फल, जानें इसके फायदे

ड्रैगन फ्रूट जिसे पिताया भी कहा जाता है, उसका वैज्ञानिक नाम हिलोसेरस अंडस है. इसका 1 पौधा 25 साल तक फल देता है.

ड्रैगन फ्रूट बना 'कमलम': इसका 1 पौधा देता है 25 साल तक फल, जानें इसके फायदे

नई दिल्ली: अक्सर लोगों को फलों से मिलने वाले फायदों के बारे में जानकारी होती है. ज्यादातर फल सेहत के लिए लाभदायक होते है, जिनमें शरीर की जरूरत के सभी पोषक तत्व मौजूद रहते हैं. लेकिन आज हम बात करने वाले है ड्रैगन फ्रूट (Dragon Fruit) की, जिसके बारे में बहुत कम ही लोगों को पता होगा. भारत में गुजरात सरकार ने इसका नाम बदलकर 'कमलम' कर दिया है. यहां जानिए ड्रैगन फ्रूट उर्फ कमलम के बारे में.

यह भी पढ़ेंः- कहीं आपके आधार कार्ड का भी तो नहीं हो रहा गलत इस्तेमाल, इस तरह करें चेक

गुजरात सरकार ने बदला नाम
ड्रैगन फ्रूट का साइंटिफिक नाम हिलोसेरस अंडस है. जिसका नाम गुजरात सरकार ने बदल दिया है. इसके पीछे तर्क है कि किसी फ्रूट में ड्रैगन शब्द का इस्तेमाल ठीक नहीं लग रहा है. ड्रैगन फ्रूट कमल जैसा दिखता है. इसलिए इस फ्रूट का नाम संस्कृत शब्द 'कमलम' रख दिया है. 

Add Zee News as a Preferred Source

जानते है कमलम (ड्रैगन फ्रूट) के फायदे 

1. डायबिटीज में फायदेमंद
डायबिटीज सबसे खतरनाक रोगों में से एक है. ड्रैगन फ्रूट में प्राकृतिक एंटीऑक्सीडेंट के साथ-साथ फ्लेवोनोइड, फेनोलिक एसिड, एस्कॉर्बिक एसिड और फाइबर पाए जाते है. ये शरीर में शुगर की मात्रा को कम करने में मदद करते हैं. जिन लोगों को डायबिटीज नहीं है, उनके लिए ड्रैगन फ्रूट का सेवन डायबिटीज से बचने का विकल्प है. 

2. दिल के लिए ड्रैगन फ्रूट
डायबिटीज की वजह से हृदय रोग की समस्या होना आम बात है. इसकी वजह है शरीर में ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस का प्रभाव बढ़ता है. ऐसे में डॉक्टर्स द्वारा एंटीऑक्सीडेंट गुणों  से भरपूर फल और सब्जियां खाने की सलाह दी जाती है. इसके लिए आपके पास फलों में एक ड्रैगन फ्रूट बेहतर विकल्प है.

यह भी पढ़ेंः- महिलाओं की इस बीमारी समेत कई मर्ज को दूर करता है हींग, जानिए इस्तेमाल का तरीका

3. कैंसर के रोकथाम के लिए ड्रैगन फ्रूट
रिसर्च के माने तो, ड्रैगन फ्रूट से कैंसर जैसे घातक में भी आराम मिलता है. इसमें एंटीट्यूमर, एंटीऑक्सीडेंट और एंटी इंफ्लेमेटरी गुण पाए जाते हैं. कई रिसर्च में साबित हुआ है कि ड्रैगन फ्रूट में पाए जाने वाले ये खास गुण महिलाओं को ब्रेस्ट कैंसर से बचाते हैं.

4. नियंत्रण में रहेगा कोलेस्ट्रॉल
आज-कल कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित रखना भी एक चुनौती बन गया है. आपका बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल शरीर में कई गंभीर बीमारियों की वजह बन सकता है. इससे हार्ट अटैक और स्ट्रोक भी हो सकता है. इसके लिए ड्रैगन फ्रूट का सेवन फायदेमंद साबित हो सकता है.

5. पेट की समस्याओं में फायदेमंद 
पेट की समस्याओं से आराम पाने के लिए भी ड्रैगन फ्रूट का सेवन किया जा सकता है. इसमें मौजूद ओलिगोसैकराइड के प्रीबायोटिक गुण आंत में हेल्दी बैक्टीरिया को बढ़ाते हैं. इससे पाचन तंत्र को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है.

यह भी पढ़ेंः- गाबा में ऑस्ट्रेलिया का 'घमंड' तोड़ने वाली टीम इंडिया के 6 युवा खिलाड़ियों को आनंद महिंद्रा देंगे उपहार

6. इम्युनिटी बूस्टर है कमलम
मजबूत इम्युनिटी हमें कई बिमारियों से बचाने में मदद कर सकती है. इम्यून सिस्टम शरीर के कुछ खास अंगों, सेल्स और केमिकल से मिल कर बना होता है और कई संक्रमणों को खत्म करने में मदद करता है. कोरोना काल में इम्यून सिस्टम मजबूत रखना बेहद जरूरी है, तभी आप इस वायरस का सामना कर सकते है. इसके लिए ड्रैगन फ्रूट का सेवन बहुत फायदेमंद साबित हो सकता है.

7. बालों की समस्या के लिए
एक शोध में इस बात का जिक्र किया है कि ड्रैगन फ्रूट कई पोषक तत्वों से भरपूर है, जिनमें फैटी एसिड भी शामिल है. यह हमारे बालों से जुड़ी रूसी जैसी समस्या को कम करने में कारगर साबित हो सकता है.

8. हड्डियों और दांत के लिए अच्छा
बता दें कि ड्रैगन फ्रूट खाने से हड्डियों और दांतों को मजबूती मिलती है. इसकी मुख्य वजह है इसमें पाई जाने वाली कैल्शियम और फॉस्फोरस की मात्रा जो दांतो और हड्डियों के लिए अच्छा माना जाता है.

यह भी पढ़ेंः- AMU: जानिए क्या है टाइम कैप्सूल, गणतंत्र दिवस पर AMU में किया जाएगा दफन

ZEE SALAAM LIVE TV

About the Author
author img
Zee News Desk

Zee News Desk, रिपोर्टिंग और डेस्क टीम का एक मजबूत हिस्सा है, जो आपके लिए विश्‍वसनीय खबरें पेश करता है.  

...और पढ़ें

TAGS

Trending news