Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam870295
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंRSWS Final: इंडिया लीजेंड्स ने श्रीलंका लीजेंड्स को फाइनल मैच में 14 रनों से दी शिकस्त

RSWS Final: इंडिया लीजेंड्स ने श्रीलंका लीजेंड्स को फाइनल मैच में 14 रनों से दी शिकस्त

यूसुफ पठान ने ताबड़तोड़ 62 रन बनाए और फिर 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट लिये. यूसुफ के अलावा इरफान ने 4 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट लिये. 

RSWS Final: इंडिया लीजेंड्स ने श्रीलंका लीजेंड्स को फाइनल मैच में 14 रनों से दी शिकस्त

रायपुर: रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरीज (Road safety world series 2021) का फाइनल मुकाबिला भारत ने जीत लिया है. फाइनल मैच में इंडिया लीजेंड्स (India Legends) ने श्रीलंका लीजेंड्स (Sri Lanka Legends) को 14 रन से शिकस्त कर दिया. 182 रन के लक्ष्य का पीछा कर रही श्रीलंका लीजेंड्स 20 ओवर में 162 रन ही बना सकी. 

श्रीलंका की तरफ से कप्तान तिलकरत्ने दिलशान ने 21 रन, जयसूर्या ने 43 रन, चमारा सिल्वा ने 2 और उपुल थरंगा ने 13 रन बनाए. वहीं भारत की तरफ से यूसुफ पठान और इरफान पठान ने 2-2 विकेट लिये. कौशिल्या वीरारत्ने ने 15 गेंद में 38 रनों की तूफानी पारी खेली टीम को जिताने की कोशिश की लेकिन वे भी नाकाम रहे. 

भारत की जानिब से इस मैच में पठान ब्रदर्स का जलवा कायम रहा. पहले बैंटिंग से यूसुफ पठान ने ताबड़तोड़ 62 रन बनाए और फिर 4 ओवर में 26 रन देकर 2 विकेट लिये. यूसुफ के अलावा इरफान ने 4 ओवर में 29 रन देकर 2 विकेट लिये. 

Add Zee News as a Preferred Source

ZEE SALAAM LIVE TV

TAGS

Trending news