India Pakistan ceasefire: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की कोशिशों के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच सीजफायर लागू हो गया है. इस फैसले की जानकारी एस जयशंकर ने दी. साथ ही आतंकवाद पर कड़ा प्रहार भी कर दिया है. पूरी जानकारी के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Trending Photos
)
India Pakistan ceasefire: भारत और पाकिस्तान के बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने कड़ी मुश्कत के बाद सीजफायर करवा दिया है. दोनों मुल्क सीजफायर के लिए राजी हो गए हैं. राष्ट्रपति ट्रम्प ने इस बात की जानकारी अपने सोशल मीडिया एक्स पर एक पोस्ट कर के दी है. इस बीच भारत के विदेश मंत्री ने आतंकवाद के खिलाफ बड़ी बात कह दी है.
दरअसल, भारत और पाकिस्तान के बीच कई दिनों से चल रहै तनाव खत्म हो सकती है. दोनों मुल्कों के बीच सीजफायर पर सहमति बन गई है. इस बात की जानकारी खुद विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता विक्रम मिस्री ने दी है. वहीं, विदेश मंत्री एस जयशंकर ने कहा है कि भारत और पाकिस्तान के बीच आज यानी 10 मई को एक दुसरे के खिलाफ गोलीबारी और सैन्य कार्रवाई रोकने पर बात हुई है. साथ ही उन्होंने यह भी कहा है कि भारत आतंकवाद और उसके किसी भी रूप के खिलाफ कड़ा रुख बनाए हुए है, और ऐसा भविष्य में बनाए रखेगा.
योरोप दिवस पर जयशंकर ने क्या कहा
हाल ही में भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने यूरोप दिवस के मौके पर गुजिश्ता 9 मई को एक प्रोग्रम में शामिल हुए. उस सभा में जयशंकर ने कहा कि भारत आतंकवाद के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर चलता है. साथ ही दुनिया को आतंकवाद के खिलाफ एकजुट होने की अपील की है.
भारत ने पाकिस्तान को दी चेतावनी
बाता दें कि भारत ने आज ही आतंकवाद के खिलाफ एक कड़ा और बड़ा फैसला लिया है, जिसके मुताबिक अगर अब भारत पर आतंकवादी हमला होता है तो भारत उसे अपने उप जंग मानेगा. ध्यान देने वाली बात यह है कि पाकिस्तान हमेशा से भारत में आतंकवादी भेजते रहा है. ऐसे में परोक्ष रूप से भारत के तरफ से पाकिस्तान के लिए यह फैसला एक बड़ी चेतावनी है.