India Pakistan War: भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अपने चरम पर है, वहीं उत्तर प्रदेश के एक नौजवान ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान के समर्थन में पोस्ट किया है. हालांकि पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मुल्जिम नौजवान को हिरास्त में लेकर जेल भेज दी है. पूरी जानकारी के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Trending Photos
)
India Pakistan War: भारत और पाकिस्ता के बीच पिछले कुछ दिनों से जंग जैसे हालात बने हुए हैं. इस बीच उत्तर प्रदेश से पाकिस्तान सोशल मीडिया पर पाकिस्तान समर्थित पोस्ट करने और तीरंगे का अपमान करने का मामला सामने आया है. प्रशासन ने आरोपी नौजवान को गिरफ्तार कर लिया है, और उनके फोन को कब्जे में लेकर जांच की जा रही है.
दरअसल, उत्तर प्रदेश के बागपत जेले के कस्बा औरँगाबाद में रहीने वला अनीश खान नाम का एक नौजनवान ने पाकिस्तान के समर्थन में एक वीडिओ शोसल मीडिया पर पोस्ट कर दिया. घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने आरोपी युवक के विरुद्ध खेकड़ा थाने में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है, ओर उसके कब्जे से एक मोबाईल फोन कों भी बरामद किया है. फिलहाल पुलिस ने आरोपी युवक अनीश खान को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है ओर पुलिस तफतीश में जुटी गई है.
इससे पहले भी हो चुकी है गिरफ्तारी
हाल ही में संभल जिले का रहने वाला मोहम्मद रियाज ने सोशल मीडिया पर पाकिस्तान का झंडा लगाकर पोस्ट किया था कि "चाहे कुछ भी हो जाए सपोर्ट पाकिस्तान को करेंगे". इस घटना के बाद स्थानिय पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया और कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया.
गौरतलब है कि भारत-पाक तनाव को देखते हुए सरकार ने सोशल मीडिया से जुड़ी नई गाइडलाइन जारी की है, जिसके मुताबिक देश विरोधी, सेना से जुड़ी गोपनिय सूचनी, सेना की लाइव मूवमेंट, देश की अखंडता के खिलाफ कोई भी पोस्ट करने पर कार्रवाई हो सकती है. साथ ही प्रशासन के तरफ से सोशल मीडिया पर कड़ी नजर रखी जा रही है.