Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam1257329
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंIND VS WI सीरीज: आर अश्विन को मिली जगह, कोहली-बुमराह समेत ये खिलाड़ी बाहर

IND VS WI सीरीज: आर अश्विन को मिली जगह, कोहली-बुमराह समेत ये खिलाड़ी बाहर

India squad for IND VS WI:भारत-वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज 29 जुलाई से हो रहा है. वहीं इससे पहले टोनों के बीच वनडे सीरीज खेली जाएगी.

IND VS WI सीरीज: आर अश्विन को मिली जगह, कोहली-बुमराह समेत ये खिलाड़ी बाहर

India vs West Indies 2022: आने वाले 29 जुलाई से भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज हो रहा है. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान कर दिया गया है. वेस्टइंडीज सीरीज के लिए विराट कोहली (Virat Kohli) और जसप्रीत बुमराह को आराम दिया गया है. इसके साथ-साथ लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल को भी रेस्ट दिया गया है. 

आर अश्विन को टीम में मिली जगह

वहीं केएल राहुल और कुलदीप यादव को स्क्वाड में जगह मिली है और दोनों को फिट होने के बाद ही टीम में शामिल किया जाएगा. फैंस के लिए एक बड़ी खबर ये है कि आर अश्वन को टीम में जगह दी गई है. आर अश्विन टी20 वर्ल्ड कप के बाद टी20 टीम में नहीं चुने गए थे. जबकि कप्तानी की जिम्मेदारी रोहित शर्मा के कंधों पर है. 

भारत-वेस्टइंडीज वनडे सीरीज का शेड्यूल

गौरतलब है कि भारत-वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आगाज 29 जुलाई से हो रहा है. वहीं इससे पहले टोनों के बीच वनडे सीरीज खेली जाएगी और इस सीरीज का पहला मैच 22 जुलाई को खेला जाएगा. वहीं दूसरा मैच 24 जुलाई को होगा, जबिक तीसरा मैच 27 जुलाई खेला जाएगा.

Add Zee News as a Preferred Source

ये भी पढ़ें: ओवैसी बोले- धर्म तब्दीली से क्यों डर रहे हैं मोहन भागवत, संविधान पढ़ने की दे डाली नसीहत

भारत- वेस्टइंडीज टी20 सीरीज का शेड्यूल

वहीं टी20 सीरीज का आगाज 29 जुलाई से हो रहा है. दूसरा टी20 मैच 1 अगस्त को सेंट किट्स में होगा. तीसरा मैच 2 अगस्त को सेंट किट्स में होगा. चौथा मैच 6 अगस्त को लॉन्डरहिल में खेला जाएगा. पांचवां टी20 मैच 7 अगस्त को लॉन्डरहिल में होगा.

टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया

रोहित शर्मा, इशान किशन, केएल राहुल, सूर्यकुमार यादव, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, दिनेश कार्तिक, ऋषभ पंत, हार्दिक पंड्या, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, आर अश्विन, रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, भुवनेश्वर कुमार, आवेस खान, हर्षल पटेल और अर्शदीप सिंह.

वनडे सीरीज के लिए इन खिलाड़ियों को दिया जाएगा मौका

शिखर धवन (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, शुभमन गिल, दीपक हुड्डा, सूर्यकुमार यादव, श्रेयस अय्यर, इशान किशन, संजू सैमसन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, आवेश खान, प्रसिद्ध कृष्णा, मोहम्मद सिराज और अर्शदीप सिंह.

ये वीडियो भी देखिए: Video: मुस्लिम जनसंख्या के मुद्दे पर एसवाई कुरैशी से ज़ी सलाम की खास बातचीत

TAGS

Trending news