)
Ind vs Ban Series: भारतीय टीम न्यूजीलैंड के साथ तीन मैचों की सीरीज़ को पूरा कर बांग्लादेश के लिए रवाना होगी. इस सीरीज़ के लिए सभी दिग्गजों को टीम में शामिल किया गया है. लेकिन ऐसा माना जा रहा है कि भारत को बड़ा झटका लग सकता है. ऐसा बताया जा रहा है कि रवींद्र जडेजा अभी पूरी तरह चोट से उबरे नहीं है. ऐसे में उनका सीरीज खेलना काफी मुश्लिक हो सकता है. हालांकि अभी जडेजा की फिटनेस को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है. भारत और बांग्लादेश के बीच वनडे सीरीज़ की शुरूआत 4 दिसंबर से हो रही है. आखिरी बार दोनों टीम एशिया कप में आमने-सामने आईं थीं.
आपको बता दें रवींद्र जडेजा एशिया कप के दौरान ही बाहर हो गए थे. जिसके बाद उन्होंने टी20 वर्ल्ड कप और कई सीरीज़ भी नहीं खेलीं. बांग्लादेश के खिलाफ मैच में उन्हें टीम में शामिल किया गया है. ऐसे में उनका ना खेलना टीम के लिए काफी नुकसानदेह साबित हो सकता है. जानकारी के लिए बता दें एशिया कप 2022 के दौरान ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा चोटिल हो गए थे. उनके घुटने पर चोट आई थी.
आपको बता दें रवींद्र जडेजा की घुटने की सर्जरी हुई है. वह बेंगलुरू में मौजूद नेशनल क्रिकेट अकेडमी में रिहेब कर रहे थे. कमेटी ने जडेजा को टीम में लिया है लेकिन अभी उनके बारे में कोई फिटनेस अपडेट नहीं आया है.
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शिखर धवन, विराट कोहली, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, दीपक चाहर, यश दयाल, रजत पाटीदार, श्रेयस अय्यर, राहुल त्रिपाठी, ऋषभ पंत, ईशान किशन.
रोहित शर्मा (कप्तान), केएल राहुल (उप-कप्तान), शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद शमी, मोहम्मद सिराज, उमेश यादव, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत, केएस भरत, रविचंद्रन अश्विन.
Zee Salaam Live TV