)
नई दिल्ली: भारत और इंग्लैंड के दरमियान 5 मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबिला भारत ने 36 रनों से अपने नाम कर लिया है. इस मैच की जीत के साथ ही भारतीय टीम ने 3-2 से सीरीज अपने नाम कर ली है.
इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया. जिसके बाद भारतीय टीम की तरफ से बल्लेबाजी करने के लिए रोहित शर्मा और खुद कप्तान विराट कोहली आए. भारतीय टीम के सलामी बल्लेबाजों ने 90 रनों की बेहतरीन पार्टनरशिप की. रोहित शर्मा ने 34 गेदों में 64 रन बनाए, कप्तान विराट कोहली ने 52 गेंदों में 82 रन बनाए, सूर्य कुमार यादव ने 27 गेंदों में 32 और हार्दिक पांड्या ने 17 गेंदों में 39 रन बनाए.
जिसका जवाब में इंग्लैंड ने दूसरी इनिंग की दूसरी ही गेंद पर अपना पहले विकेट खो दिया. यह झटका भुवनेश्वर कुमार ने जेसन रॉय के रूप में इंग्लैंड को दिया. इसके अलावा जोस बटलर ने 34 गेंदों में 54 रन, डेविड मलान 46 गेंद 68 रन, जॉनी बेयरेस्टो 7 गेंदों में 7 रन, कप्तान इयोन मॉर्गन, 4 गेंद 1 रन, बनाए.
ZEE SALAAM LIVE TV