)
नई दिल्ली: कोरोना के खिलाफ जंग में कोरोना वारियर्स अपनी जान की परवाह किए बगैर हम सब की हिफाज़त के लिए सबसे आगे खड़े हैं, इन वारियर्स के तईं शुक्रिया अदा करने और इनकी हौसला अफज़ाई तीन मई को आसमान में जंगी तय्यारे उड़ान भरेंगे और कोरोना वारियर्स की शान में फूल भी बरसाए जाएंगे.
शुक्रवार को चीफ ऑफ डिफेंस (CDS) बिपिन रावत ने तीनों अफवाज (फौज) के चीफ के साथ प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि कोरोना से लड़ने के लिए मुल्क ने इस वक्त मुत्तहिद होकर कोरोना से उभरने की सलाहियत ज़ाहिर की है. उन्होंने आगे कहा कि हम कोरोना वारियर्स का भी शुक्रिया अदा करते हैं, जो अपने जान की पर खेल कर हमारी खिदमत में लगे हुए हैं और इसके लिए भारतीय वायु सेना कोरोना वारियर्स का शुक्रिया अदा करने के लिए फ्लाई पास्ट करेगी.
जनरल रावत ने कहा कि एयर फोर्स ‘कोरोना वारियर्स’ का शुक्रिया अदा करने के लिए श्रीनगर (जम्मू कश्मीर) से तिरूवनंतपुरम (केरल) तक और डिब्रूगढ़ (असम) से लेकर कच्छ (गुजरात) तक ‘फ्लाई-पास्ट’ करेगी. एयर फोर्स के लड़ाकू तय्यारे तीन मई की शाम को फ्लाई-पास्ट में हिस्सा लेंगे. सीडीएस ने कहा कि नौसेना के हेलीकॉप्टर कोविड-19 मरीज़ों का इलाज कर रहे अस्पतालों पर फूल बरसाएंगे.
जनरल रावत ने कहा कि बर्री फौज (थल सेना) लगभग हर एक जिले में कुछ कोविड-19 अस्पताल के सामने माउंटेन बैंड का मुज़ाहिरा करेगी, जबकि नेवी के जहाज ‘कोरोना वारियर्स’ का शुक्रिया अदा करने के लिए खास मश्क (अभ्यास) करेंगे और जहाजों को लाइटों से सजाया जाएगा.
Zee Salaam Live TV