)
नई दिल्ली: भारतीय वायु सेना (Indian Air Force Recruitment 2022) में भर्ती निकली हैं. ये भर्ती शीट मेटल वर्कर, वेल्डर, मैकेनिक सहित कई पदों पर निकाली गई है. जानकारी के मुताबिक ये भर्ती 51 पदों के लिए निकाली गई है. जो उम्मीदवार इस भर्ती के लिए अप्लाई करना चाहता है वोह ऑफिशियल वेबसाइट www.apprenticeshipindia.gov.in पर जाकर अप्लाई कर सकता है.
योग्यता और चयन प्रक्रिया
अप्लाई करने वाले उम्मीदवारों के पास 10वीं या 8वीं क्लास का सर्टिफिकेट होना ज़रूरी है. अगर बात करें सेलेक्शन प्रोसेस की तो उम्मीदवारों का सेलेक्शन एक टेस्ट और इंटरव्यू के ज़रिए किया जाएगा.
वैकेंसी डिटेल
शीट मेटल वेल्डर 7 पद
मशीनिस्ट 4 पद
वेल्डर 6 पद
पेंटर 1 पद
मैकेनिक रेडियो और रडार एयरक्राफ्ट 9 पद
इलेक्ट्रीशियन एयरक्राफ्ट 24
कैसे करें आवदेन
उम्मीदवारों को आवेदन ऑनलाइन देना होगा जिसके लिए वे ऑफिशियल वेबसाइट www.apprenticeshipindia.gov.in पर जाएं. जहां आपको नौकरी के लिए आवेदन का लिंक मिल जाएगा. जिस पर आप क्लिक कर आप एप्लीकेशन फॉर्म पर पहुंच जाएंगे.
देखें वीडियो