Pakistan attack on gurudwara: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने सिखों के धार्मिक स्थलों को निशाना बनाना शुरू कर दिया था, जिसमें जम्मू के एक गुरुद्वारा पर गोलीबारी की गई और पंजाब में मौजूद स्वर्ण मंदिर को निशाना बनाने की कोशिश की गई, हालांकि भारतीय सेना ने स्वर्ण मंदिर पर पाकिस्तानी हमले को नकाम कर दिया, भारतीय सेना के एक अफसर ने इस बात की जानकारी दी है. लेकिन इसके उल्ट SGPC के चीफ ने एक बयान दिया जिसमें उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान ऐसा कभी नहीं कर सकता है. पूरी जानकारी के लिए नीचे स्क्रॉल करें.
Trending Photos
)
Pakistan attack on gurudwara: ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान ने भारत के कई धार्मिक स्थल और सिविलियन इलाके को निशाना बनाया था, जिसमें पंजाब में मौजूद स्वर्ण मंदिर भी शामिल है. हालांकि भारतीय सेना ने स्वर्ण मंदिर पर पाकिस्तानी हमले को नकाम कर दिया था, इस बात की जानकारी सेना के एक अधिकारी ने दी है. इस बीच सेना के बायन से इतर सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने एक बयान जारी किया है. जिसके मुताबिक पाकिस्तान स्वर्ण मंदिर पर कभी अटैक के लिए सोच नहीं सकता है.
सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के चीफ सेक्रेटरी कुलवंत सिंह ने एक स्वर्ण मंदिर पर पाकिस्तान के तरफ से हमला और उसे नकाम करने का दावा से अलग एक बयान देते हुए कहा कि भारत की फैज हो या पाकिस्तान की आर्मी, दोनों के राजनीतिक मकसद हो सकते हैं, लेकिन दोनों मल्कों के कोई भी जनरल स्वर्ण मंदिर पर हमले की बात नहीं कर सकता है.
उन्होंने कहा कि मेरा मानना है कि कोई भी जनरल यह सोच भी नहीं सकता कि उसे स्वर्ण मंदिर पर हमला करना चाहिए. उन्होंने आगे कहा कि मैं ऐसी बातों पर यकीन नहीं करता कि पाकिस्तान की ओर से स्वर्ण मंदिर पर हमला हो सकता है. यहां हर रोज हजारों की तादाद में अकीदतमंद आ रहे हैं. उन्होंने दावा किया कि स्वर्ण मंदिर में आने वाले श्रधालुओं की तादाद में कोई कमी नहीं आई है.
गौरतलब है कि ऑपरेशन सिंदूर के बाद पाकिस्तान के तरफ से जम्मू के पूंछ में मौजूद एक गुरुद्वारा (श्री गुरु सिंह सभा साहिब) को निशाना बनया गया, इस हमले में कई लोगों की जान भी चली गई थी. इस हमले की पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और शिरोमणि अकाली दल के लीडर सुखबीर सिंह बादल ने कड़ी निंदा की थी, उन्होंने इस हमले को पूरे सिख कम्युनिटी पर और भारतीय अस्मिता पर हमला बताया था.