Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam744928
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंलद्दाख: एक बार फिर हिंदुस्तानी फौज ने दिखाया दम, पैंगोंग की अहम चोटियों पर किया कब्ज़ा

लद्दाख: एक बार फिर हिंदुस्तानी फौज ने दिखाया दम, पैंगोंग की अहम चोटियों पर किया कब्ज़ा

अब हिंदुस्तानी फौज फिंगर 8 तक मज़बूत हालत में. हालांकि, चीन की फौज अभी भी फिंगर 4 पर मौजूद है लेकिन हिंदुस्तानी फौज ने अहम चोटियों पर कब्ज़ा जमा लिया है.

लद्दाख: एक बार फिर हिंदुस्तानी फौज ने दिखाया दम, पैंगोंग की अहम चोटियों पर किया कब्ज़ा

नई दिल्ली: हिंदुस्तान और चीन के दरमियान जारी कशीदगी खत्म होने का नाम नहीं ले रही है. चीन बार बार अपनी नापाक हरकतों को अंजाम देने की कोशिश कर रहा है और बार बार उसे हिंदुस्तानी फौज नाकाम बना रही है. एक बार फिर हिंदुस्तानी फौज ने चीनी फौज को घुटने टेकने के लिए मजबूर किया है. दरअसल हिंदुस्तानी फौज ने फिंगर 4 की कई महत्वपूर्ण चोटियों को अपना कब्ज़ा में ले लिया है.

फिंगर 4 पैंगोंग झील के जनूबी (दक्षिणी) किनारे में मौजूद है. अब हिंदुस्तानी फौज फिंगर 8 तक मज़बूत हालत में. हालांकि, चीन की फौज अभी भी फिंगर 4 पर मौजूद है लेकिन हिंदुस्तानी फौज ने अहम चोटियों पर कब्ज़ा जमा लिया है. हिंदुस्तानी फौज अब चीनी फौज की सरगरमियों पर आसानी से नज़र बनाए रख सकती है. 

इससे पहले, 8 सितंबर को चीनी फौजियों ने मोटरबोट्स पर सवार होकर पेंगोंग झील के मगरिबी हिस्से के रास्ते हिंदुस्तानी सरहद में घुसने की कोशिश की लेकिन हिंदुस्तानी फौजियों को देखकर वापस लौट के लिए मजबूर हो गए. इससे एक दिन पहले चुशूल की मुखपरी पहाड़ी पर भी कब्ज़ा करने के लिए चीनी फौजी आए थे लेकिन हिंदुस्तानी फौजियों ने उन्हें तब भी वापस खदेड़ दिया था. 

Add Zee News as a Preferred Source

इतना ही हिंदुस्तान बार-बार हालात को नार्मल करने की कोशिश कर रहा है. एलएसी पर कशीदगी को लेकर हिंदुस्तान और चीन के बीच कल चार घंटे की ब्रिगेड कमांडर सतह की बातचीत हुई. बातचीत के बाद दोनों फरीक किसी नतीजे पर नहीं पहुंच सके. 

Zee Salaam LIVE TV

TAGS

Trending news