लद्दाख रेजिमेंट के मेजर जनरल अरविंद कपूर, चीफ ऑफ स्टाफ, 14 कॉर्प्स ने बताया कि आने वाला मौसम मुश्किल और सख्त क्यों न हो, हमारा हर एक जवान और इक्विपमेंट अच्छी तरह से तैयार हैं.
Trending Photos
)
लद्दाखः हिंदुस्तानी फौज ने अपनी फौजी ताकत को बढ़ाते हुए मशरिकी (पूर्वी) लद्दाख में LAC पर दो नए टैंक कायम कर लिए हैं. मशरिकी लद्दाख के चुमार-डेमचोक इलाके में चीन के साथ लगी एक्चुअल कंट्रोल लाइन (LAC) पर फौज ने टैंक और इंफेंट्री कॉम्बेट व्हीकल खड़े कर दिए है. टैंक रेजिमेंट को मज़बूती मिलने के बाद हिंदुस्तानी फौज चीन की फौज को जवाब देने के लिए तैयार लिया है.
ये भी पढ़ेंः- मन की बात में कहानियों के साथ आया आत्मनिर्भर किसानों का हाल
मेजर जनरल ने बताया सेना है तैयार
लद्दाख रेजिमेंट के मेजर जनरल अरविंद कपूर, चीफ ऑफ स्टाफ, 14 कॉर्प्स ने बताया कि आने वाला मौसम मुश्किल और सख्त क्यों न हो, हमारा हर एक जवान और इक्विपमेंट अच्छी तरह से तैयार हैं. उन्होंने बताया 'फायर एंड फ्यूरी कॉर्प्स' सिर्फ हिंदुस्तानी फौज का नहीं बल्कि दुनिया भर की फौज का अनोखा हिस्सा है.
Indian Army’s T-90 Bhishma tank carrying out static manoeuvres at tank-range near LAC in Chumar-Demchok, Eastern Ladakh. India has deployed tanks at highest possible altitude in world to tackle threat on its northern borders.
Note:Visuals cleared by competent authority on ground pic.twitter.com/nb2B0w6z9d
— ANI (@ANI) September 27, 2020
अक्साई चीन वाले इलाके पर मजबूती मिली
टैंक रेजिमेंट में इंफेंट्री कॉम्बेट व्हीकल के साथ ही भीष्म, अर्जुन समेत कई जदीद (आधुनिक) टैंक शामिल है, जो दुश्मनों को बहुत कम वक्त में खत्म कर सकता है. मेजर जनरल ने बताया ये टैंक किसी भी मौसम और वक्त में जंग करने की सलाहियतों से लैस हैं. टैंक फ्लैट (समतल) इलाकों में जंग के लिए होते है और अक्साई चीन से लगी सरहद फ्लैट है. जिस पर टैंक से हमला किया जा सकता है और दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब दिया जा सकता है.
Watch live TV