)
भोपाल: भारतीय सेना में नौकरी की तलाश कर रहे नौजवानों के लिए यह बड़ी खबर है. इंडियन आर्मी की तरफ से गुजरात के अलग-अलग जिलों में फौज में भर्ती आयोजित की जाएगी. इन भर्तियों के लिए 8वीं, 10वीं और 12वीं पास उम्मीदवार अर्ज़ी कर सकेंगे. इस भर्ती के लिए दरख्वास्त की आखिरी तारीख 18 जनवरी 2021 है.
भर्ती के जरिए स्टोर कीपर, नर्सिंग असिस्टेंट, सिपाही (जनरल ड्यूटी), सिपाही टेक्निकल, सिपाही टेक्निकल (एविएशन/एम्यूनिशन), सिपाही ट्रेड्समैन समेत कई दूसरे ओहदों पर तकर्रुरियां की जाएंगी. ज्यादा जानकारी मेहकमा की ऑफिशियल वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in से हासिल कर सकते हैं.
Indian Army Rally Secunderabad: भारतीय सेना की तरफ से तेलंगाना के सिकंदराबाद में 18 जनवरी 2021 से 28 फरवरी 2021 के बीच सेना भर्ती की रैली आयोजित की जाएगी. इस भर्ती रैली में किसी राज्य के अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे. इस संबंध में इंडियन आर्मी ने ऑफिशियल वेबसाइट पर नोटिफिकेशन जारी कर दिया है. इच्छुक और योग्य अभ्यर्थी विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर भर्ती से जुड़ी डिटेल्स देख सकते हैं.
Army Recruitment Rally Kerala: भारतीय फौज की तरफ से केरल के 7 शहरों- तिरुवनंतपुरम, कोल्लाम, पतनमतिटटा, Alappuzha, Kottayam, Ernakulam and Idukki में आयोजित की जाएगी. इस भर्ती रैली के जरिए जनरल ड्यूटी, सोल्जर टेक्निकल, ट्रेड्समैन सहित कई पदों पर भर्तियां की जाएंगी. अधिक जानकारी अभ्यर्थी इंडियन आर्मी की ऑफिशियल वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं.
Indian Army Rally West Bengal: भारतीय सेना की तरफ से वेस्ट बंगाल के दार्जिलिंग और कलिम्पोंग जिलों में भी भर्ती रैली आयोजित की जाएगी. इस भर्ती के लिए यहां के युवा ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के जरिए सिपाही के पदों पर भर्तियां की जाएंगी. अधिक जानकारी अभ्यर्थी विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर प्राप्त कर सकते हैं.
Indian Army Rally jalandhar: भारतीय सेना अपने भर्ती मुख्यालय जालंधर कैंट में 4 से 31 जनवरी, 2021 तक भर्ती रैली आयोजित करने जा रही है. इस रैली में जालंधर, कपूरथला, होशियारपुर, शहीद भगत सिंह नगर और तरनतार जिलों के अभ्यर्थी भाग ले सकेंगे. इसके लिए अभ्यर्थियों को www.joinindianarmy.nic.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन करना होगा.
Zee Salaam LIVE TV