टोक्यो से लौटे भारतीय एथलीट, दिल्ली हवाई अड्डे पर जश्न का माहौल, अशोका होटल में स्वागत की तैयारी
Advertisement

टोक्यो से लौटे भारतीय एथलीट, दिल्ली हवाई अड्डे पर जश्न का माहौल, अशोका होटल में स्वागत की तैयारी

टोक्यो में भारत के लिए इतिहास रचने वाले ये खिलाड़ी अब दिल्ली एयरपोर्ट से सीधा अशोका होटल जाएंगे. यहां इन खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा. 

नीरज चोपड़ा का टोक्यो से दिल्ली पहुंचने पर जोरदार इसतक्बाल किया गया.

नई दिल्ली: टोक्यो ओलंपिक के इख्तिताम के एक दिन बाद भारतीय खिलाड़ी दिल्ली लौट आए हैं जहां हवाई अड्डे पर उनका ज़ोरदार इसतक्बाल किया जा रहा है. हवाई अड्डे पर भारतीय खिलाड़ियों के परिवार व उनके फैंस जमा हैं और वहां बाजे-गाजे के साथ खिलाड़ियों की कामयाबी का जश्न मनाया जा रहा है.

टोक्यो ओलंपिक खेलों में कुश्ती में सिल्वर मेडल जीतने वाले रवि दहिया का इसतक्बाल करने उनका पूरा परिवार एयरपोर्ट पहुंच गया है. रवि के पिता ने एएनआई से कहा कि हमारे गांव के लोग काफी खुश हैं और ऐसे पल बहुत कभी-कभी आते हैं.

नीरज चोपड़ा ने कही ये बात
वहीं, टोक्यो ओलंपिक से गोल्ड मेडल जीत कर भारत लौटे नीरज चोपड़ा ने कहा कि घर वापसी पर वो बहुत ही ज्यादा अच्छा महसूस कर रहे हैं. याद रहे कि भारत को 13 साल बाद ओलंपिक गोल्ड मेडल दिलाने वाले नीरज के स्वागत के लिए दिल्ली एयरपोर्ट पर  उनका पूरा परिवार और गांव वाले आए हैं. 

दिल्ली एयरपोर्ट से अशोका होटल पहुंचेंगे धुरंधर
टोक्यो में भारत के लिए इतिहास रचने वाले ये खिलाड़ी अब दिल्ली एयरपोर्ट से सीधा अशोका होटल जाएंगे. यहां इन खिलाड़ियों को सम्मानित किया जाएगा. 

दिल्ली के अशोक होटल में शाम को खेल मंत्रालय की ओर से एक समारोह में भारतीय खिलाड़ियों का सम्मान किया जाएगा. आपको बता दें कि इससे पहले सम्मान समारोह का कार्यक्रम मेजर ध्यानचंद नेशनल स्टेडियम में किया जाना था, लेकिन खराब मौसम की वजह से अब वेन्यू बदलकर होटल अशोका कर दिया गया है. यह कार्यक्रम शाम 6.30 बजे शुरू होगा.

गौरतलब है कि टोक्यो में भारत ने ओलंपिक इतिहास में अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन किया है. भारत ने वहां कुल 7 मेडस जीत हैं. 

Zee Salaam Live TV:

Trending news