Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2681192
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंHamas को सपोर्ट कर रही थी अमेरिका में पढ़ रही भारतीय छात्रा, सरकार ने किया देश से बाहर

Hamas को सपोर्ट कर रही थी अमेरिका में पढ़ रही भारतीय छात्रा, सरकार ने किया देश से बाहर

अमेरिका ने भारतीय नागरिक और पीएचडी की छात्रा रंजनी श्रीनिवासन का स्टूडेंट वीज रद्द कर दिया है. डीएचएस के मुताबिक रंजनी हमास का स्पोर्ट करने वाली एक्टिविटी में शामिल थी.

Hamas को सपोर्ट कर रही थी अमेरिका में पढ़ रही भारतीय छात्रा, सरकार ने किया देश से बाहर

अमेरिका के गृह सुरक्षा विभाग ने भारतीय नागरिक रंजनी श्रीनिवासन का स्टूडेंट वीज रद्द कर दिया है. विभाग ने ऐलान किया है कि कोलंबिया यूनिवर्सिटी से एक भारतीय डॉक्टरेट स्टूडेंट ने सीबीपी होम ऐप का इस्तेमाल करके सेल्फ-डिपोर्ट किया है. 

सुरक्षा विभाग के मुताबिक रंजनी हमास का समर्थन करने वाली एक्टिविटी में  शामिल है, जिसके वजह से उनका स्टूडेट वीजा रद्द कर दिया गया है. अमेरिका के कोलंबिया यूनिवर्सिटी में अर्बन प्लानिंग यानी की शहरी योजना में रंजनी को एफ-1 स्टूडेंट वीजा में दाखिला मिला था. 

भारतीय नागरिक रंजनी का वीजा अमेरिकी विदेश विभाग द्वारा 5 मार्च 2025 को ही रद्द कर दिया गया. इसके साथ ही विभाग ने बताया कि इसके बाद भी रंजनी ने 11 मार्च को (CBP) सीबीपी होम ऐप का इस्तेमाल करके सेल्फ-डिपोर्ट किया, जिसका वीडियों भी मौजूद है.

Add Zee News as a Preferred Source

अमेरिका के गृह सुरक्षा सचिव क्रिस्टी नोएम ने डिपोर्टड के बारे में कहा, "अमेरिका में रहने और स्टडी करने के लिए वीजा प्राप्त करना एक विशेषाधिकार है. जब आप हिंसा और आतंकवाद की वकालत करते हैं, तो उस विशेषाधिकार को रद्द कर दिया जाना चाहिए और आपको इस देश में नहीं रहना चाहिए. मुझे कोलंबिया यूनिवर्सिटी के आतंकवाद समर्थकों में से एक को सेल्फ-डिपोर्ट के लिए CBP होम ऐप का उपयोग करते हुए देखकर खुशी हुई."

इसके अलावा एक और खबर सुर्खियों में है. एक फिलिस्तीनी स्टूडेंट को आईसीई एचएसआई के आधिकारियों ने वीजा की अवधि खत्म होने के बावजूद ज्यादा समय तक रहने के वजह से गिरफतार किया गया है. यूनिवर्सिटी में अटेंडेंस की कमी के वजह से उनका वीजा 26 जनवरी 2022 को ही खत्म हो गया था. 

गृह सुरक्षा विभाग (DHS) ने मोबाइल ऐप CBP home app लॉन्च किया है, जिसमें अमेरिका में रहने वाले अन-डॉक्यूमेंटेड लोगों के लिए सेल्फ-डिपोर्ट टूल शामिल है.  

TAGS

Trending news