)
नई दिल्ली: सरकार नौकरी तलाश कर रहे 10वीं और 12वीं पास नौजवानों के लिए यह अच्छी खबर है. इंडियन कोस्ट गार्ड (Indian Coast Guard Recruitment) की तरफ से नाविक और यांत्रिक पदों पर भर्तियों के लिए आवेदन शुरू हो गए है. ICG ने कुल 358 पदों पर वैकेंसी निकाली है. बता दें कि आवेदन का मोड ऑनलाइन है. इच्छुक उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट https://joinindiancoastguard.gov.in/ पर जाकर आवेदन कर सकते हैं.
महत्वपूर्ण तिथि: Important Dates
आवेदन की प्रारंभिक तिथि: 05 जनवरी 2021
आवेदन की अंतिम तिथि: 19 जनवरी 2021
पदों का ब्यौरा: Vacancy Details
1- नाविक के लिए : 260 पद
2- नाविक डोमेस्टिक ब्रांच के लिए : 50 पद
3- यांत्रिक मैकेनिकल : 31 पद
3- यांत्रिक इलेक्ट्रिकल के लिए : 7 पद
4- यांत्रिक इलेक्टॉनिक्स के लिए : 10 पद
शैक्षणिक योग्यता: Educational Qualification
i. ICG में नाविक (जनरल ड्यूटी) पद के आवेदन के लिए उम्मीदवार को काउंसिल ऑफ बोर्ड्स फॉर स्कूल एजुकेशन (COBSE) से मान्यता प्राप्त किसी भी एजुकेशन बोर्ड से 10+2 (मैथ्स और फिजिक्स के साथ) पास होना अनिवार्य है.
ii. ICG नाविक (डोमेस्टिक ब्रांच) पद के आवेदन के लिए उम्मीदवार को किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10वीं पास होना चाहिए. इसके अलावा यांत्रिक के पदों पर भर्ती के लिए 10वीं पास होने के साथ ही ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ टेक्निकल एजुकेशन (AICTI) से मान्यता प्राप्त संस्थान से इंजीनियरिंग (Electrical/Mechanical/Electronics/Telecommunication Radio orPower) में डिप्लोमा होना अनिवार्य है.
आयु सीमा: Age Limit
इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों की आयु 18 वर्ष से 22 वर्ष होनी चाहिए. अधिक जानकारी अभ्यर्थी विभाग की ऑफिशियल वेबसाइट पर चेक कर सकते हैं.
चयन प्रक्रिया: Selection Process
नाविक भर्ती की चयन प्रक्रिया 4 चरणों में होगी. पहले चरण में कम्प्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) होगा. इसमें पास होने वाले कैंडिडेट्स को दूसरे चरण में शारीरिक फिटनेस टेस्ट (PFT) के लिए बुलाया जाएगा. इसके बाद सेलेक्टेड कैंडिडेट्स को डॉक्यूमेंट वेरीफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा. वहीं चौथे चरण में ओरिजनल डॉक्यूमेंट सबमिट कराए जाएंगे.
परीक्षा शुल्क: Fees
आवेदन के लिए जनरल और ओबीसी अभ्यर्थियों को 250 रुपए फीस देनी होगी, जबकि एससी, एसटी अभ्यर्थियों को कोई शुल्क नहीं देनी होगी.
भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए कैंडिडेट ऑफिशियल वेबसाइट पर जारी नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं.
ZEE SALAAM LIVE TV