Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2141877
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंIndian Died in Israel: कौन है इजराइल में मरने वाला भारतीय शख्स पटनीबिन मैक्सवेल? जानें डिटेल

Indian Died in Israel: कौन है इजराइल में मरने वाला भारतीय शख्स पटनीबिन मैक्सवेल? जानें डिटेल

Indian Died in Israel: भारतीय शख्स की इजराइल में एक हमले में मारा गया है. यह हमला हिज़बुल्लाह की तरफ से किया गया था. मरने वाला शख्स केरल का रहने वाला था और बॉर्डर इलाके में काम कर रहा था.

Indian Died in Israel: कौन है इजराइल में मरने वाला भारतीय शख्स पटनीबिन मैक्सवेल? जानें डिटेल

Indian Died in Israel: इजराइल और हमास के बीच जंग जारी है. उधर लेबनान से हिजबुल्लाह इजराइल पर लगातार हमले कर रहा है. बीते रोज हुए एक हमले में एक भारती शख्स की जान चली गई है. वहीं कई लोग घायल हुए हैं. मरने वाले शख्स का नाम पटनीबिन मैक्सवेल था, जो केरल का रहने वाल था. इज़राइल की उत्तरी सीमा मार्गालियट के एक बगीचे में लेबनान के मिसाइल-रोधी हमले में उसकी मौत हो गई.

इजराइल में भारतीय शख्स की मौत

बचाव सेवा मैगन डेविड एडोम (एमडीए) के प्रवक्ता जकी हेलर ने पीटीआई-भाषा को बताया कि मिसाइल ने सोमवार सुबह करीब 11 बजे इजराइल के उत्तर में गैलील क्षेत्र में मोशव (सामूहिक कृषि समुदाय) मार्गालियट में एक बागान पर हमला किया. जब मिसाइल ने इजरायली सीमा पर हमला किया तो मैक्सवेल बगीचे के पास थे.

आधिकारिक सूत्रों ने पीटीआई को बताया कि उनके शव की पहचान ज़िव अस्पताल में की गई. केरल के दो अन्य - बुश जोसेफ जॉर्ज, 31, और पॉल मेल्विन, 28 - घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है.

Add Zee News as a Preferred Source

कौन था मरने वाला शख्स

पटनीबिन मैक्सवेल केरल के कोल्लम जिले के रहने वाले 31 साल के शख्स थे. वह दो महीने पहले एक वर्क कॉन्ट्रैक्ट पर इज़राइल आया था और हमले के समय एक खेत में काम कर रहा था. मैक्सवेल की पांच साल की बेटी और उनकी पत्नी हैं, जो एक और बच्चे की उम्मीद कर रही हैं और सात महीने की गर्भवती हैं. मैक्सवेल के दो अन्य भाई-बहन हैं और उनका बड़ा भाई भी इज़राइल में काम करता है.

पैटबिबिन मैक्सवेल के पार्थिव शरीर को लेने के लिए उनके बड़े भाई इजराइल की उत्तरी सीमा पर पहुंच गए हैं. उनके परिवार ने पहले ही भारतीय दूतावास से संपर्क कर लिया है और शव को लगभग 4 दिनों में केरल लाया जा सकता है. इस मिसाइल हमले के तीनों विक्टिम केरल के रहने वाले हैं. घायल हुए दो लोगों का इलाज किया जा रहा है.

About the Author
author img
Sami Siddiqui

समी सिद्दीकी उप्र के शामली जिले के निवासी हैं, और 6 से दिल्ली में पत्रकारिता कर रहे हैं. राजनीति, मिडिल ईस्ट की समस्या, देश में मुस्लिम माइनॉरिटी के मसले उनके प्रिय विषय हैं. इन से जुड़ी सटीक, सत्य ...और पढ़ें

TAGS

Trending news