)
नई दिल्ली: इंडियन रेलवे सिस्टम में सुधार के लिए नए-नए कदम उठा रहा है. मुसाफिरों की सहूलत के लिए अब रेलवे ने एक और अच्छा कदम उठाया है. जिसके तहत मुसाफिरों को अपने सामान कि फिक्र नहीं करनी पड़ेगी. क्योंकि रेलवे अब सफर के साथ-साथ आपका सामान आपके घर से आपकी रेलगाड़ी तक भी पहुंचाएगा. पहली बार भारतीय रेल बैग्स ऑन व्हील्स सेवा को शुरू करने जा रहा है.
जानकारी के मुताबिक शुरूआत में यह सर्विस नई दिल्ली, दिल्ली जं., हजरत निजामुद्दीन, दिल्ली छावनी, दिल्ली सराय रोहिल्ला, गाजियाबाद और गुरुग्राम रेलवे स्टेशनों पर ही मिलेगी. इसके लिए रेलवे के ऐप के ज़रिए पहले से बुकिंग करनी होगी.
इस सर्विस के तहत ट्रेन के स्टेशन से रवाना होने से पहले आपका सामान आपकी ट्रेन तक पहुंचाना रेलवे की ज़िम्मेदारी होगी. डोर टू डोर सर्विस के लिए मुसाफिरों को अलग से फीस अदा करनी पड़ेगी.
Zee Salaam LIVE TV