)
नई दिल्ली: लद्दाख की गलवान वादी में शहीद हुए जवानों की शहादत का बदला लेते हुए हिंदुस्तानी फौज ने चीन के फौजियों की गर्दन तोड़ दी. ज़राए से मिली जानकारी के मुताबिक, हिंदुस्तान-चीन के फौजियों के दरमियान करीब 4 घंटे तक झड़प चली.
हिंदुस्तानी फौज ने चीनी फौज को ऐसा सबक सिखाया है, जो वो कभी नहीं भूल पाएंगे. ज़राए के मुताबिक खबर है कि गलवान वादी की झड़प में हिंदुस्तानी फौज ने चीन के एक कर्नल को ज़िंदा पकड़ लिया था. हिंदुस्तानी फौज के 3 मीडियम रेजिमेंट के जवानों ने चीन के कर्नल को बंदी बनाया था.
ज़राए के मुताबिक हिंदुस्तानी फौज साथ टकराव में चीन के 45 से 50 सैनिक मारे गए थे.
बता दें कि वज़ीरे दिफा (Defence Minister) राजनाथ सिंह ने सीडीएस जनरल बिपिन रावत और तीनों फौज के चीफ के साथ लद्दाख में हालात पर आला सतही मीटिंग की. ज़राए के मुताबिक राजनाथ सिंह ने मीटिंग में कहा कि मुसल्लाह अफवाज को LAC पर चीन की फौज के किसी भी तरह के जारहाना रवैये से निपटने के लिए पूरी आज़ादी दी गई है.
Zee Salaam Live TV