)
कुशीनगर: उत्तर प्रदेश की योगी हुकूमत दीपावली के मौके पर पूर्वांचल के लोगों को एक खास तोहफा देने की तैयारी में है. सीएम योगी आदित्यनाथ ने मंगल के रोज़ बताया कि दीपावली तक कुशीनगर एयरपोर्ट से आलमी (इंटरनेशनल) उड़ाने शुरू हो जाएंगी.
वज़ीरे आज़म नरेंद्र मोदी की सदारत में मरकज़ी कैबिनेट ने इस साल जून में कुशीनगर को आलमी हवाई अड्डे के तौर पर मंज़ूरी देने का फैसला किया था. यह मुल्क में 29वां और उत्तर प्रदेश में आगामी जेवर हवाई अड्डे समेत चौथा आलमी हवाई अड्डा होगा.
CM योगी आदित्यनाथ ने बताया कि ये एयरपोर्ट इंटरनेशनल बॉर्डर पर है. कुशीनगर का ये पूरा इलाका ही 'बुद्धा सर्किट' का हिस्सा है. आलमी उड़ानें शुरू होने से सैलानियों की आवाजाही बढ़ेगी, जिससे टूरिज्म सेक्टर को बहुत फायदा होगा. योगी हुकूमत का कहना है कि 'इस मशरिकी (पूर्वी) यूपी इलाके में टूरिज्म को लेकर काफी इम्कानात हैं. इसलिए अफसरों को ये हुक्म दिया गया है कि इसे एक इंटरनेशनल टूरिस्ट हब बनाने के लिए एक्शन प्लान तैयार करें.
इसके अलावा बड़ी संख्या में बिहार और मशरिकी उत्तर प्रदेश के नौजवान रोजगार के लिए खाड़ी मुल्कों का रुख करते हैं. इस एयरपोर्ट के शुरू होने से उनकी आलमी उड़ानें बेहद सुगम हो जाएंगी.
Zee Salaam LIVE TV