Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam753810
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डीन जोन्स का मुंबई में इंतेकाल, IPL 2020 कमेंट्री टीम का हिस्सा थे

ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर डीन जोन्स का मुंबई में इंतेकाल, IPL 2020 कमेंट्री टीम का हिस्सा थे

डीन जोन्स ने क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद क्रिकेट कमेंट्री में अपने करियर को आगे बढ़ाया और वो ICC के ऑफिशियली कमेंट्री टीम का भी हिस्सा थे.

फाइल फोटो
फाइल फोटो

मुंबईः ऑस्ट्रेलिया के साबिक दिग्गज क्रिकेटर डीन जोन्स का 59 साल की उम्र में कार्डियक अरेस्ट से इंतेकाल गया है. वे मुंबई में स्टार स्पोर्ट्स की Ipl कमेंट्री टीम का हिस्सा थे और पिछले 7 दिनों से मुंबई के 5 स्टार होटल में बायो-सिक्योर बबल में रह रहे थे. ICC समेत क्रिकेट की कई अज़ीम शख्सियतों ने उन्हें याद करते हुए सोशल मीडिया पर यादें साझा की हैं. जोन्स ने ऑस्ट्रेलिया के लिए 52 टेस्ट और 164 वन-डे मुकाबले खेले हैं.

ICC ने सोशल मीडिया पर साझा की तस्वीर
इस दुख के वक्त में इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर ट्वीट कर उनकी याद साझा की. साथ ही अपने ट्वीटर के कवर फोटो को भी डीन जोन्स की तस्वीर लगाई है. क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने भी अपने ऑफिशियली सोशल मीडिया हैंडल पर डीन जोन्स की याद में ट्वीट किया. इसके अलावा हिंदुस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली ने इस हादसे को दर्दनाक बताया है. 

Ipl कमेंट्री टीम का हिस्सा थे
डीन जोन्स ने क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद क्रिकेट कमेंट्री में अपने करियर को आगे बढ़ाया और वो ICC के ऑफिशियली कमेंट्री टीम का भी हिस्सा थे. इस वक्त वे दुबई में चल रहे Ipl के लिए स्टार स्पोर्ट्स की कमेंट्री टीम का हिस्सा थे. यहां मुंबई के जिस होटल में वे बायो सिक्योर बबल में रह रहे थे. वहीं से उनके कार्डियक अरेस्ट से मौत की जानकारी मिली.

Add Zee News as a Preferred Source

Zee Salaam LIVE TV

TAGS

Trending news