Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam754286
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंकप्तान विराट कोहली पर लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना, जानिए क्या है वजह

कप्तान विराट कोहली पर लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना, जानिए क्या है वजह

आईपीएल के कानून के मुताबिक वक्त पर ओवर खत्म नहीं होने पर कप्तान पर जुर्माना लगाया जाता है. आईपीएल के इस सीज़न पहली बार किसी कप्तान को स्लो ओवर रेट के जुर्माना लगा है.

कप्तान विराट कोहली पर लगा 12 लाख रुपये का जुर्माना, जानिए क्या है वजह

नई दिल्ली: किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ करारी शिकस्त के बाद कप्तान विराट कोहली को भारी जुर्माना लगा है. विराट कोहली पर स्लो ओपर रेट के लिए 12 लाख रुपये का जुर्माना आयद किया गया है. विराट की टीम RCB ने तय वक्त में 20 ओवर पूरे नहीं कर पाने की वजह से यह जुर्माना लगा है. 

आईपीएल के कानून के मुताबिक वक्त पर ओवर खत्म नहीं होने पर कप्तान पर जुर्माना लगाया जाता है. आईपीएल के इस सीज़न पहली बार किसी कप्तान को स्लो ओवर रेट के जुर्माना लगा है. बता दें कि बार बार इस तरह की गल्ती किए जाने पर कप्तान को सस्पेंड पर कर दिया जाता है. आईपीएल ने प्रेस रिलीज़ कर कहा, "इस सीजन में यह उनकी टीम की पहली गलती थी इसलिए आईपीएल कोड ऑफ कंडक्ट के तहत मिनिमम ओवर-रेट की गलती के चलते विरोट कोहली को 12 लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है."

यह भी पढ़ें: अनुष्का-विराट की निजी जिंदगी पर कमेंट से फंसे गावस्कर, लोगों ने BCCI से की यह मांग

Add Zee News as a Preferred Source

24 सितंबर को आरसीबी ने पंजाब के खिलाफ 6 गेंदबाज़ों का इस्तेमाल किया था और हर गेंदबाज़ थोक के भाव रन लुटाए थे. इस दौरान विराट कोहली बार बार गेंदबाज़ों से बात चीत भी कर रहे थे. जिस वजह से ओवर पूरा होने में वक्त लग रहा था. 

Zee Salaam LIVE TV

TAGS

Trending news