Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam739930
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंबीवी ने IPS शौहर के अफेयर्स को लेकर अमित शाह को लिखा था खत, अब हुई यह कार्रवाई

बीवी ने IPS शौहर के अफेयर्स को लेकर अमित शाह को लिखा था खत, अब हुई यह कार्रवाई

UP कैडर के IPS अफसर अखिलेश कुमार चौरसिया की अहलिया स्फूर्ति मिश्रा ने उन पर इल्ज़ाम लगाया है कि उनके कई ख्वातीन (महिलाओं) के साथ रिश्ते हैं

बीवी ने IPS शौहर के अफेयर्स को लेकर अमित शाह को लिखा था खत, अब हुई यह कार्रवाई

लखनऊ: यूपी कैडर में 2009 बैच के आईपीएस अफसर अखिलेश चौरसिया का तबादला कर दिया गया है. अखिलेश चौरसिया सीबीआई चंडीगढ़ में तैनात थे. अब उन्हें हेडक्वार्टर में ट्रांसफर कर दिया गया है. अखिलेश चौरसिया पर उनकी अहलिया (पत्नी) स्फूर्ति मिश्रा ने गैर इख्लाकी सलूक (अनैतिक आचरण) का इल्ज़ाम लगाते हुए वज़ीरे दाखिला (Home Minister) अमित शाह और सीएम योगी समेत कई अफसरों को खत लिखा था. उसके बाद अखिलेश चौरसिया का ट्रांसफर हेडक्वार्टर में किया जाए. 

UP कैडर के IPS अफसर अखिलेश कुमार चौरसिया की अहलिया स्फूर्ति मिश्रा ने उन पर इल्ज़ाम लगाया है कि उनके कई ख्वातीन (महिलाओं) के साथ रिश्ते हैं. अहलिया ने उनके एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर्स के रिश्तों में मरकज़ी वज़ीरे दाखिला अमित शाह, यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ, चीफ सेक्रेटरी आरके तिवारी समेत कई मेहकमों को खत लिखकर उनके खिलाफ एक्शन लिए जाने की मांग की थी. 

बता दें कि IPS अखिलेश कुमार चौरसिया के खिलाफ पत्नी स्फूर्ति मिश्रा खुद भी सेंट्रल बोर्ड ऑफ इनडाइरेक्ट टैक्सेज़ एंड कस्टम में सुपरिटेंडेंट हैं. वज़ीरे दाखिला अमित शाह को लिखे गए खत में स्फूर्ति मिश्रा ने अपनो शौहर के खिलाफ कुछ सबूत भी दिए थे. आईपीएस अखिलेश चौरसिया की बीवी का दावा है कि शादी के बाद भी उनके अलग-अलग ख्वातीन से रिश्ते हैं.

Add Zee News as a Preferred Source

Zee Salaam LIVE TV

TAGS

Trending news