Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam756080
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंरंगे हाथ पकड़े गए आईपीएस अफ़सर पर कार्रवाई, ओहदे से बरतरफ़

रंगे हाथ पकड़े गए आईपीएस अफ़सर पर कार्रवाई, ओहदे से बरतरफ़

इस पूरे मामले में सवालों में घिरे आईपीएस अफ़सर पुरुषोतम शर्मा का जवाब भी आ गया है. सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि ये घरेलू मामला है.

रंगे हाथ पकड़े गए आईपीएस अफ़सर पर कार्रवाई, ओहदे से बरतरफ़

भोपालः मध्य प्रदेश में डीजी सतह के आईपीएस अफ़सर पुरुषोत्तम शर्मा पर कार्रवाई हो गई है. पुरुषोत्तम शर्मा को उनके ओहदे से बरतरफ़ कर दिया गया है. सरकार के महकमए दाख़िला की जानिब से इस आर्डर की कॉपी भी जारी कर दी है. इस आर्डर में साफ लिखा है कि पुरुषोत्तम शर्मा को फ़ौरी तौर पर बरतरफ़ किया जाता है. 

अफ़सर की सफ़ाई 
इस पूरे मामले में सवालों में घिरे आईपीएस अफ़सर पुरुषोतम शर्मा का जवाब भी आ गया है. सफाई देते हुए उन्होंने कहा कि ये घरेलू मामला है. उन्होंने मारपीट नहीं की बल्कि अपने आपको बचाने की कोशिश कर रहे थे .

क्या है मामला 
मध्य प्रदेश में डीजीपी सतह के अफ़सर पुरूषोत्तम शर्मा को उनकी अहलिया ने मुशतबाह तौर से एक ख़ातून के घर रंगे हाथों पकड़ा लिया था. इसके बाद शर्मा ने घर पहुंचकर अपनी अहलिया से मारपीट की. इन दोनों वाक़्ये को उनके बेटे पार्थ गौतम शर्मा ने वज़ीरे दाख़िला, चीफ़ सेक्रेटरी व डीजीपी को भेजकर वालिद के खिलाफ शिकायत दर्ज करने की लगाई गुज़ारिश की थी. बेटे की तरफ से मांग की गई है कि वालिद के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए और अब एमपी सरकार ने पुरुषोत्तम शर्मा पर कार्रवाई कर दी है. 

Add Zee News as a Preferred Source

ज़राए के मुताबिक शौहर बीवी के बीच पिछले 12 साल से झगड़ा चल रहा है. दोनों एक घर में रहते हुए भी अलग अलग कमरे में रहते हैं. पुरूषोत्तम शर्मा की शिकायत करने वाले बेटे आईआरएस अफ़सर है.  

Zee Salaam LIVE TV

TAGS

Trending news