Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam669932
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंकोरोना फैलाने के लिए ज़िम्मेदार है तबलीगी जमात, दर्ज होना चाहिए गद्दारिए वतन का मुकदमा: इकबाल अंसारी

कोरोना फैलाने के लिए ज़िम्मेदार है तबलीगी जमात, दर्ज होना चाहिए गद्दारिए वतन का मुकदमा: इकबाल अंसारी

बाबरी मस्जिद के फरीक रहे इकबाल अंसारी ने तबलीगी जमात पर गद्दारिए वतन का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है. उन्होंने इल्ज़ाम लगाया है कि तबलीगी जमात के लोगों ने मुल्क में कोरोना वायरस में वुसअत की है. क्योंकि हुकूमत के वार्निंग के बावजूद तबलीगी जमात ने भीड़ इकट्ठा की है.

कोरोना फैलाने के लिए ज़िम्मेदार है तबलीगी जमात, दर्ज होना चाहिए गद्दारिए वतन का मुकदमा: इकबाल अंसारी

मनमीत गुप्ता/अयोध्या: बाबरी मस्जिद के फरीक रहे इकबाल अंसारी ने तबलीगी जमात पर गद्दारिए वतन का मुकदमा दर्ज करने की मांग की है. उन्होंने इल्ज़ाम लगाया है कि तबलीगी जमात के लोगों ने मुल्क में कोरोना वायरस में वुसअत की है. क्योंकि हुकूमत के वार्निंग के बावजूद तबलीगी जमात ने भीड़ इकट्ठा की है. जिसके चलते मुल्क में कोरोना मरीज़ों की तादाद में इज़ाफा हुआ है. 

इकबाल अंसारी का कहना है कि हुकूमत ने जमात के लोगों को इलाज के लिए बुलाया लेकिन उसके बाद भी जमात के लोग सामने नहीं आए. जिसकी वजह से जमात के लोगों ने दीगर लोगों में भी वायरस फैला दिया. आज पूरे मुल्क में जमात की वजह से वायरस फैला हुआ है. ऐसे लोगों के खिलाफ हुकूमत को गद्दारिए वतन का मुकदमा दर्ज करना चाहिए .

इकबाल अंसारी ने वज़ीरे आज़म नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के वज़ीरे आला योगी आदित्यनाथ की तारीफ करते हुए कहा कि कोरोना के खिलाफ हुकूमत ने पूरी ताकत लगा रखी है और यह वायरस जल्द ही मुल्क से खत्म होगा. अंसारी ने मुल्क के अवाम से गुज़ारिश करते हुए कहा कि वो हुकूमत के ज़रिए दी गईं हिदायात पर अमल करें. क्योंकि हुकूमत की हिदायात पर अमल से ही कोरोना वायारस खत्म होगा.

Add Zee News as a Preferred Source

इकबाल अंसारी मुल्क में कोरोना वायरस के बढ़ते आंकड़ों को लेकर तबलीगी जमात को सबसे बड़ा मुजरिम मानते हैं. उन्होंने कहा कि कि कोरोना वायरस किसी ज़ात या मज़हब को देखकर नहीं आता. ऐसे में जमात के लोगों को मुल्क के बारे में सोचना चाहिए था लेकिन उन्होंने जो किया वह मुल्क से गद्दारी जैसा है.

Zee Salaam Live TV

TAGS

Trending news