Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2747660
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंभारत-पाक तनाव के बीच ईरान के विदेश मंत्री क्यों आ रहे हैं इंडिया, जानें पूरा मामला

भारत-पाक तनाव के बीच ईरान के विदेश मंत्री क्यों आ रहे हैं इंडिया, जानें पूरा मामला

Iran Foreign Minister India visit 2025: ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची 20वीं भारत-ईरान संयुक्त आयोग बैठक के लिए 7-8 मई, 2025 को भारत आ रहे हैं. मंत्री सैयद अब्बास अराग़जी का भारत दौरा कूटनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है.

भारत-पाक तनाव के बीच ईरान के विदेश मंत्री क्यों आ रहे हैं इंडिया, जानें पूरा मामला

Iran Foreign Minister India visit 2025: भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव और ऑपरेशन सिंदूर के बाद एलओसी पर हालात बेहद तनावपूर्ण हैं. इस बीच ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराग़जी 7 और 8 मई 2025 को भारत दौरे पर आ रहे हैं. मंत्री सैयद अब्बास अराग़जी का भारत दौरा कूटनीतिक रूप से बेहद अहम माना जा रहा है.

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराग़जी भारत और ईरान के बीच होने वाली 20वीं संयुक्त आयोग बैठक में हिस्सा लेंगे और इसकी सह-अध्यक्षता करेंगे. ये दौरा उनके विदेश मंत्री बनने के बाद पहला भारत दौरा होगा. दरअसल, भारत और ईरान के बीच दोस्ती की संधि के 75 साल पूरे हो रहे हैं. इस मौके पर दोनों देशों के बीच एक खास बैठक भी होगी, जिसमें आपसी रिश्ते और सहयोग बढ़ाने पर चर्चा होगी. विदेश मंत्रालय ने बताया कि सैयद अब्बास अराग़जी भारतीय समय के अनुसार रात 10:30 बजे भारत पहुंचेंगे.

भारत का पुराना साथी है ईरान
दरअसल, भारत और ईरान दोनों ही पुराने साझेदार रहे हैं, खासकर चाबहार पोर्ट प्रोजेक्ट, ऊर्जा सहयोग और क्षेत्रीय सुरक्षा को लेकर, इस वक्त जब भारत-पाकिस्तान सीमा पर हालात नाज़ुक हैं, ईरान का झुकाव और भूमिका दोनों महत्वपूर्ण हो जाते हैं क्योंकि ईरान की पाकिस्तान से भी सीमाएं लगती हैं और वह अफगानिस्तान मामले में भी सक्रिय भूमिका निभाता है.

Add Zee News as a Preferred Source

भारत-ईरान दोस्ती की 75वीं सालगिरह 
साथ ही, भारत-ईरान दोस्ती की 75वीं सालगिरह के मौके पर हो रही यह बैठक दोनों देशों के आपसी रिश्तों को मज़बूत करने और क्षेत्रीय स्थिरता पर साझा रणनीति बनाने का मौका भी है. यह दौरा पाकिस्तान को भी एक कड़ा संदेश दे सकता है कि भारत को क्षेत्रीय सहयोगियों का समर्थन हासिल है.

ऑपरेशन सिंदूर के तहत आतंकी संगठन पर हमला
गौरतलब है कि भारत ने ऑपरेशन सिंदूर के तहत पाकिस्तान में मौजूद आतंकी ठिकानों को निशाना बनाते हुए कई खुंखार आतंकियों को ठिकाने को नष्ट कर दिया है. इस ऑपरेशन में कम से कम 90 दहशतगर्द मारे गए हैं. जबकि सैकड़ों की संख्या में जख्मी हुए हैं. इसके बाद भारत ने कहा है कि वह किसी भी हमले का मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार है.

TAGS

Trending news