Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2738765
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंतेहरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम पर US-Iran बातचीत टली, ओमान किया बड़ा ऐलान

तेहरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम पर US-Iran बातचीत टली, ओमान किया बड़ा ऐलान

Iran US Nuclear Talks: ईरान और अमेरिका के बीच न्यूक्लियर प्रोग्राम पर बातचीत एक बार फिर टल गई है. ओमान ने लॉजिस्टिक वजहों से बैठक आगे बढ़ाई. जानें अब तक का पूरा मामला और दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव की वजह.

तेहरान के न्यूक्लियर प्रोग्राम पर US-Iran बातचीत टली, ओमान किया बड़ा ऐलान

Iran US Nuclear Talks: ईरान और अमेरिका के बीच न्यूक्लियर प्रोग्राम को लेकर इस हफ्ते होने वाली बातचीत अब फिलहाल टाल दी गई है. ओमान के विदेश मंत्री बदर अल-बुसैदी ने गुरुवार को इसकी जानकारी दी. उन्होंने बताया कि कुछ लॉजिस्टिक कारणों से बातचीत आगे बढ़ाई गई है. नई तारीख दोनों देशों की सहमति के बाद तय की जाएगी.

दरअसल, ये बातचीत 3 मई को इटली के रोम में होने वाली थी. इससे पहले तीन राउंड की बातचीत ओमान की राजधानी मस्कट में हो चुकी है. दोनों देश ईरान के तेजी से आगे बढ़ते न्यूक्लियर प्रोग्राम पर चर्चा कर रहे हैं. अमेरिका चाहता है कि ईरान अपने न्यूक्लियर प्रोग्राम पर रोक लगाए और बदले में उस पर लगे सख्त आर्थिक प्रतिबंधों में राहत दी जाए.

ईरान ने जताई बातचीत की प्रतिबद्धता
ईरान के विदेश मंत्रालय ने बयान जारी कर कहा है कि ये बातचीत ओमान के अनुरोध पर टाली गई है. साथ ही ईरान ने कहा कि वह "एक उचित और स्थायी समझौते" के लिए प्रतिबद्ध है. वहीं अमेरिकी सूत्रों के मुताबिक अमेरिका ने आधिकारिक रूप से इस चौथे दौर की बातचीत में शामिल होने की तस्दीक नहीं की थी. हालांकि अमेरिका का मानना है कि बातचीत भविष्य में जल्द हो सकती है.

Add Zee News as a Preferred Source

पड़ोसी देशों में हालात तनावपूर्ण
इस बीच गाजा में इस्राइल और हमास के बीच जंग जारी है. वहीं अमेरिका यमन के हूती विद्रोहियों पर "ऑपरेशन रफ राइडर" के तहत एयरस्ट्राइक कर रहा है. अमेरिका का आरोप है कि ईरान हूतियों को हथियार और मदद दे रहा है. अमेरिका के रक्षा मंत्री ने भी ईरान को चेतावनी दी है कि अगर उसने दखल दिया तो अंजाम भुगतना होगा.

2015 की न्यूक्लियर डील से बिगड़े हालात
गौरतलब है कि 2015 में ईरान ने अमेरिका और अन्य देशों के साथ न्यूक्लियर डील की थी लेकिन 2018 में तत्कालीन अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उस डील से बाहर निकलने का ऐलान कर दिया था. तभी से दोनों देशों के रिश्तों में तनाव बना हुआ है.

TAGS

Trending news