Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam2676718
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंJharkhand: मंत्री इरफान अंसारी और सीपी सिंह में जुबानी जंग, एक-दूसरे पर लगाए संगीन इल्जाम

Jharkhand: मंत्री इरफान अंसारी और सीपी सिंह में जुबानी जंग, एक-दूसरे पर लगाए संगीन इल्जाम

Jharkhand News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और बीजेपी के नेता सीपी सिंह के बीच जुबानी जंग तेज हो गई हैं. दोनों एक -दूसरे को मानसिक तौर पर असंतुलित बता रहे हैं और साथ ही जुबान पर लगाम लगाने की नसीहते भी कर रहे हैं. 

Jharkhand: मंत्री इरफान अंसारी और सीपी सिंह में जुबानी जंग, एक-दूसरे पर लगाए संगीन इल्जाम

Jharkhand News: झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी और बीजेपी के सीनियर नेता सीपी सिंह के दरमियन चल रही जुबानी जंग अब तेज हो गई है. दोनों एक दूसरे पर जुबानी हमले करते  मानसिक तौर पर असंतुलित बता रहे हैं, और साथ ही चुनौती भी दे रहे हैं. आज यानी की 11 मार्च को दोनों ने मीडिया से बात करते हुए एक-दूसरे को जुबान पर लगाम लगाने की नसीहत दी.

मंत्री का बेजेपी विधायक पर हमला
स्वास्थय मंत्री इरफान अंसारी ने कहा, "बीजेपी विधायक सीपी सिंह गाली वाली भाषा पर उतर आए हैं. वह लगातार मेरे खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करते हैं, जो ठीक नहीं है. आज सदन में कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए सीपी सिंह ने हमारे डीजीपी को बेशर्म कहा. आप कानून-व्यवस्था पर बोल सकते हैं, लेकिन डीजीपी को बेशर्म कैसे कह सकते हैं. वह एक अच्छे अफसर और इंसान हैं." 

इरफान अंसारी ने दी चेतावनी
इसके साथ-साथ इरफान अंसारी ने सीपी सिंह को चेतावनी देते हुए कहा, "संभल जाइए, झारखंड में बीजेपी की सरकार नहीं है, यह हमारी सरकार है. सम्मान कीजिए तो सम्मान मिलेगा.  कभी हमें गाली देते हैं और आज डीजीपी को गाली दी.  उन्हें डीजीपी से माफी मांगनी चाहिए." इसके अलावा ही इरफान अंसारी ने कहा, "मैं मुस्लिम हूं, दलित हूं, लेकिन मेरा भी सम्मान है. मैं सम्मान के साथ कभी समझौता नहीं कर सकता. इसके साथ ही उन्होंने सीपी सिंह को अपनी भाषा और जुबान पर लगाम लगाने की भी नसीहत दी हैं." 

Add Zee News as a Preferred Source

मंत्री के बयान पर सीपी सिंह ने किया पलटवार
वही दूसरी तरफ बीजेपी के सीनियर नेता सीपी सिंह ने कहा, "स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी को अपनी जुबान पर लगाम लगाना चाहिए. वह दूसरों को जो नसीहत दे रहे हैं, यह ठीक नहीं है. सदन में कही गई बात पर मैं अडिग हूं. जिसको जो करना है, वो करे. 

इसी के साथ ही बीजेपी के नेता ने झारखंड की कानून-व्यवस्था पर बात करते हुए कहा, "हजारीबाग में एनटीपीसी के डीजीएम का कत्ल हो गया और रांची में व्यवसायी पर गोली चली. ऐसी घटनाएं रोज हो रही हैं और डीजीपी कह रहे हैं कि जेल में बंद अपराधी इन घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं. मैंने यही मामला सदन में उठाया और अपनी बात पर अडिग हूं.
 
मंत्री को नहीं दिया गाली- सीपी सिंह
सीपी सिंह ने स्वास्थय मंत्री इरफान अंसारी को गाली देने की बात से इनकार करते हुए उनके मानसिक उपचार की जरूरत बताई.  उन्होंने कहा, "मुझे लगता है कि इरफान अंसारी पर कांके (मानसिक आरोग्यशाला के लिए चर्चित जगह) का कुछ असर है. उन्हें इलाज की जरूरत है. वो मेरे मित्र के बेटे हैं, इसलिए वो मेरे भतीजे जैसे हैं. ऐसे में मैं चाहूंगा कि वो स्‍वस्‍थ रहें और उनका इलाज कराया जाए."

TAGS

Trending news