West Bangal Violence: कोलकत्ता मे आज वक्फ कानून के खिलाफ जुलूस निकाला गया है. बताया जा रहा है कि पुलिस ने जब प्रदर्शनकारियों को रोकने की कोशिश की तो लोगों ने हमले शुरू कर दिए और गाड़ियों को भी आग के हवाले कर दिया है.
Trending Photos
)
West Bangal Violence: पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में जुमा यानी कि 11 अप्रैल को हिंसक प्रदर्शन हुआ था. अब मुखालफ्त की आग भांगर इलाके तक पहुच गई है. आज भांगर में वक्फ बिल के खिलाफ प्रदर्शन किया गया है, जिसने बाद में हिंसक रूप ले लिया है.
जानकारी के मुताबिक भांगर इलाके में इंडियन सेक्युलर फ्रंट के समर्थकों ने नए वक्फ कानून के खिलाफ मार्च निकाला था. आईएसफी के प्रदर्शन ने हिंसा का रूप तब ले लिया, जब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को कोलकत्ता की तरफ जाने से रोक दिया, जिसके बाद समर्थर भड़क गए.
प्रदर्शनकारी और पुलिस में झड़प
कोलकत्ता पुलिस के प्रदर्शन रोकने पर आईएसफी समर्थक उग्र हो गए, जिसके बाद पुलिस और प्रदर्शनकारियों में झड़प शुरू हो गई. बिगड़ते हालात को काबू करने के लिए पुलिस ने बल का इस्तेमाल किया और भीड़ को तीतर-बितर किया है. इस हिंसा का एक वीडियों भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें देखा जा रहा है कि कई गाड़ियों को आग के हवाले कर दिया गया है.
कई इलाकों में हुई हिंसा
जानकारी के मुताबिक नए वक्फ कानून के खिलाफ आईएसफी समर्थक कोलकत्ता में प्रदर्शन करने के लिए बस से जा रहे थे. पुलिस ने बस को रास्तें में ही रोक दिया था. इससे पहले बंगाल के मालदा, मुर्शिदाबाद और कई इलाकों में हिंसक प्रदर्शन हुए है. कोलकत्ता बीजेपी नेता और तृणामूल कांग्रेस नेता एक-दूसरे पर हिंसा भड़काने का इल्जाम लगा रहे हैं.
दो लोगों की मौत
मुर्शिदाबाद में हुई हिंसा में पुलिस ने 13 अप्रैल को तकरीबन 12 और लोगों को गिरफ्तार किया है. इसके साथ ही शनिवार को भी कई इलाकों में वक्फ कानून 2025 के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन किए गए है. इस हिंसा में दो लोगों की मरने की भी खबर सामने आई है.