)
ISL vs KAR Live Streaming: आज पीएसएल 2023 में 19वां मुकाबला इस्लामाबाद युनाएटेज और कराची किंग्स के बीच होने जा रहा है. इस मैच को लेकर अलग-अलग प्रिडिक्शन किए जा रहे हैं. दोनों ही टीमें मजबूत कंडीशन में हैं. जहां कराची ने पांच मैचों में से दो मैच जीते हैं वहीं इस्लामाबाद ने पांच में से तीन मैच अपने नाम किए हैं. ऐसे में ये मैच काफी दिलचस्प होने जा रहा है. इस्लामाबाद अपनी गिरती हुई कंडीशन को उठाना चाहेगी वहीं कराची किंग्स भी चाहेगी कि कैसे उनकी विनिंग मैच में बढोतरी हो और वह विनिंग टेबल पर ऊपर की ओर खिसकें. आज हम आपको इस मैच से जुड़ी पूरी डिटेल बताने वाले हैं. जिसमें हम आपको बताएंगे कि आप इस मैच को कैसे कब और कहां देख सकते हैं.
इस्लामाबाद युनाइटेड और कराची किंग्स (Islamabad United vs Karachi Kings) के बीच मैच 3 मार्च 2023 को खेला जाएगा.
आपको जानकारी के लिए बता दें कराची किंग्स और इस्लामाबाद युनाइटेड (KAR vs ISL Match News) के बीच मैच आज शाम 7:30 बजे होगा. वहीं टॉस 7 बजे कराया जाएगा.
आपको जानकारी के लिए बता दें पीएसएल का कोई कोई भी मैच टीवी पर टेलीकास्ट नहीं होता है. ऐसे में अगर आपको इस्लामाबाद युनाएटेड और कराची किंग्स (Islamabad United vs Karachi Kings Live Match) के बीच मैच देखना चाहते हैं तो आप इसे सोनी लिव एप पर देख सके हैं.
कराची किंग्स और इस्लामाबाद युनाएटेड के बीच मैच रावलपिंडी के पिंडी क्लब ग्राउंड में हो रहा है. इस पिच को लेकर कहा जाता है कि ये बॉलर्स को काफी सपोर्ट करती है. वहीं यहां स्कोर करना भी कापी मुश्किल होता है. अनुमानित है कि यहां मैक्स एवरेज स्कोर 150-165 के बीच रह सकता है.