Advertisement
trendingNow,recommendedStories0/zeesalaam/zeesalaam689533
Zee SalaamZee Salaam ख़बरेंइस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया ने जारी की एजवाइज़री, बताया नमाज़ किन-किन बातों का रखें ख्याल

इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया ने जारी की एजवाइज़री, बताया नमाज़ किन-किन बातों का रखें ख्याल

कोरोना बोहरान को देखते हुए कहा गया है कि मस्जिद में सिर्फ फर्ज़ नमाज़ जमाअत के साथ अदा की जाए. 4 जमाअते 15-15 मिनट के फासले के साथ मस्जिद में नमाज़ अदा करें.

फाइल फोटो
फाइल फोटो

लखनऊ: इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया ने लॉकडाउन के पांचवें मरहले में खुल रही इबादतगाहों को लेकर इमामों और नमाज़ अदा करने वालों के लिए एडवाइजरी जारी कर दी है. मौलाना खालिद रशीद फरंगी महली की जानिब से कहा गया है कि मस्जिद में किसी भी वक्त भीड़ जमा ना होने दें. नमाज़ के वक्त सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ख्याल रखें. साथ ही मास्क पहनकर नमाज़ अदा करें.

कोरोना बोहरान को देखते हुए कहा गया है कि मस्जिद में सिर्फ फर्ज़ नमाज़ जमाअत के साथ अदा की जाए. 4 जमाअते 15-15 मिनट के फासले के साथ मस्जिद में नमाज़ अदा करें. हर नमाज़ की पहली जमाअत अव्वल समय ही में अदा कर ली जाए ताकि बाद में जमाअतों को परेशानी ना हो. जुमे की नमाज़ के लिए अलग-अलग चार जमाअतों का एहतिमाम किया जाए. जुमे का खुतबा छोटा दिया जाए और खुतबे से पहले तकरीर ना की जाए.

इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया ने 10 साल से कम और 65 साल से ज्यादा उम्र वाले लोगों को मस्जिद ना आने और घर पर ही नमाज़ अदा करने की हिदायत दी है. साथ ही मस्जिद से कालीन और चटाईयों को हटाने के लिए कहा है. हिदायत दी गई है कि दो नमाजियों के बीच 6 फीट का फासला रखा जाए. ना किसी से गले मिलें और ना ही किसी से हाथ मिलाएं.

Add Zee News as a Preferred Source

मस्जिद में दाखिल होने या बाहर निकलते वक्त भीड़ ना लगाएं, साथ ही मस्जिद में रखी हुई टोपियों का इस्तेमाल ना करें बल्कि अपनी टोपी खुद लेकर आएं. इस्लामिक सेंटर ऑफ इंडिया ने अपनी एडवाइजरी में कहा है कि नमाज पर पहले फर्श को फिनायल या डिटॉल के पानी से साफ किया जाए.

Zee Salaam Live TV

TAGS

Trending news