)
Iran Israel War: इजरायल-ईरान जंग के दौरान दोनों तरफ से एक दूसरे पर भीषण हमले किए गए थे. जंग के दौरान ईरान कई बार यह दावा किया था कि उसने इजरायल के महत्वपूर्ण मिलिट्री ठिकानों पर मिसाइलों से हमले किया है, लेकिन इजरायल इस दावे को गलत बता रहा था. अब इजरायल ने खुद इस बात को मान लिया है कि ईरान ने उनके सैन्य ठिकानों पर कामयाबी के साथ हमला किया था, जिससे इजरायल को भारी नुकसान पहुंचाया है.
दरअसल, एक इज़रायली सैन्य अधिकारी ने बीते मंगलवार 8 जुलाई को ईरान-इजरायल जंग के हवाले से एक बड़ा खुलासा किया है. इजरायली अधिकारी ने नाम न उजागर करने की शर्त पर इस बात की जानकारी दी है. उस अधिकारी ने कहा कि पिछले महीने जंग के दौरान ईरानी हवाई हमलों में कुछ इज़रायली सैन्य ठिकानों को निशाना बनाया था, यह पहली बार है कि सार्वजनिक रूप से इस तरह के ठिकानों पर हमला किया गया है.
हालांकि इजरायली अधिकारी ने इस बात की जानकारी नहीं दी है कि ईरानी हमले में कितना नुकसान हुआ है. ईरान-इजरायल जंग के दौरान दुनिया भर की मीडिया ने ईरानी हमले की सफलता को दिखाया. मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ईरान ने इजरायल के नेवाटिम एयरबेस, मोसाद का मुख्यालय समेत कई अन्य इजरायली सैन्य बेस को निशाना बनाया था.
गौरतलब है कि इजरायल ने 13 जून को ईरान पर आक्रमक्ता दिखाते हुए भीषण हमला बोल दिया. पहले दौर के इजरयाली हमले में ईरान को भारी नुकसान पहुंचा, जिसमें ईरान के कई टॉप मिलिट्री कमांडर और वैज्ञानिकों की मौत हो गई. साथ ही ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमला किया गया था. इस हमले के बाद ईरान ने इजरयाल को मुहतोड़ जवाब देना शुरू किया और मिसाइलों की बौछार कर दिया. दोनों मुल्कों के बीच 12 दिनों तक जंग चलने के बाद सीजफायर हो गया, लेकिन अभी-भी दोनों मुल्कों के बीच तनाव बरकरार है.